- Hindi News »
- Maharashtra »
- Palghar »
- Vasai Virar Municipal Corporation Action On Illegal Construction Development Projects Update
अवैध निर्माण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं, वसई विरार के नए मेयर अजीव पाटिल का सख्त अल्टीमेटम
Vasai Virar News: वसई विरार के नए मेयर अजीव पाटिल ने मनपा की समीक्षा बैठक प्रशासन को कड़े निर्देश दिए है। उन्होंने शहर में अवैध निर्माण को लेकर सख्त रुख अपनाया है।
- Written By: आकाश मसने

बैठक में मौजूद वसई विरार के मेयर अजीव पाटिल व अन्य (सोर्स: सोशल मीडिया)
Vasai Virar Mayor Ajiv Patil News: पालघर जिले के वसई विरार में आम नागरिकों, किसानों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर ही सुंदर और सुरक्षित शहर का निर्माण किया जाएगा। अब अवैध निर्माण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शहर की सुंदरता को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई होगी, ऐसा दृढ़ विश्वास वसई-विरार मनपा के महापौर अजीव पाटील ने व्यक्त किया है।
मनपा मुख्यालय में 10 फरवरी को महापौर अजीव पाटिल की अध्यक्षता में व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की तस्वीर बदलने वाली योजनाओं, लंबित विकास कार्यों और नागरिकों की बुनियादी सुविधाओं को लेकर महापौर ने प्रशासन को कड़े निर्देश दिए हैं। बैठक के बाद सफाई कर्मियों को स्मार्ट वॉच वितरित कर उनके कार्य का सम्मान भी किया गया। बविआ अध्यक्ष व पूर्व विधायक हितेंद्र ठाकुर और क्षितिज ठाकुर द्वारा शहरवासियों से किए गए विकास के वादों को धरातल पर उतारने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
दिव्यांग पार्क और संविधान पार्क की समीक्षा की
महापौर अजीव पटेल ने शहर में विकसित हो रहे दिव्यांग पार्क और संविधान पार्क जैसे विशेष प्रकल्पों की प्रगति की समीक्षा की। वहीं, नारंगी पापडखिंड क्षेत्र में प्रस्तावित बर्ड पार्क को लेकर वन विभाग की अनुमति और तकनीकी अड़चनों को दूर करने तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए गए। जीवदानी मंदिर के पायथ्य में स्थित क्रिकेट मैदान को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए महाराष्ट्र क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक के साथ हितेंद्र ठाकुर की हुई चर्चा की भी समीक्षा कर रणनीति तय की गई।
सम्बंधित ख़बरें
मीरा-भाईंदर में फर्जी ऑटो परमिट घोटाले पर सियासी घमासान, 28 संदिग्धों पर कार्रवाई शुरू
नागपुर में नौतपा शुरू, 2 जून तक बरसेगी सूरज की आग; डॉक्टरों ने जारी की धूप से सतर्क रहने की सलाह
महाराष्ट्र के 5 सांसदों को मिला संसद रत्न पुरस्कार 2026, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी बधाई
NEET पेपर लीक जांच में सबसे अनोखा मोड़; सबूतों की तलाश में लातूर के 50 कबाड़ व्यापारियों से पूछताछ करेगी CBI
समीक्षा बैठकः ‘एस्थेटिक इम्प्रूवमेंट स्कीम’ पर विशेष जोर
शहर में अवैध निर्माण रोकने एस्थेटिक इम्प्रूवमेंट स्कीम’ को प्रभावी रूप से लागू करने पर मेयर ने विशेष जोर दिया। मुंबई उच्च न्यायालय के आदेशानुसार रेलवे स्टेशन परिसर के 100 मीटर क्षेत्र को फेरीवाला मुक्त और खुला रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों, रिक्शा चालकों, फेरीवालों और नागरिकों से सहयोग की अपील की गई वसई-आचोले क्षेत्र में प्रस्तावित 400 बेड के अस्पताल और नालासोपारा अस्पताल के विस्तार कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। न्यायालयीन आदेशों के कारण जिन इमारतों को पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, उन्हें पीने का पानी उपलब्ध कराने वैकल्पिक योजना तैयार करने को कहा गया।
‘मुंबई वन’ ऐप के उपयोग करने के निर्देश
वहीं खोलसापाड़ा, सुसरी और देहर्जी बांध परियोजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई। शहर में प्रस्तावित 7 ब्रिज, एमएमआरडीए के 13 सड़क प्रकल्प और वर्ष 2015 से लंबित रिंग रोड कार्य को गति देने के आदेश दिए गए। परिवहन व्यवस्था को सुचारू करने ‘मुंबई वन’ ऐप के उपयोग के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
यह भी पढ़ें:- मुंबई में 40 साल बाद BJP का मेयर, रितु तावड़े निर्विरोध चुनी गईं; खत्म हुआ ठाकरे परिवार का दबदबा
विशेष रूप से, मनपा के सफाई कर्मचारियों को उनके हक का घर दिलाने साथ ही कोविड काल में सेवा देने वाले संविदा कर्मियों की समस्याओं को भी महापौर ने गंभीरता से सुना। इसके अलावा, दमन की तर्ज पर वसई के राजोडी, कलंब, अर्नाला और वसई समुद्र तटों के विकास की इच्छा भी मेयर ने जताई है और इस संबंध में प्रशासन से प्रस्ताव मंगाए गए हैं।
वसई विरार मनपा भवन के बिजली खर्च को कम करने सौर ऊर्जा परियोजना लागू करने पर भी उन्होंने जोर दिया, बैठक में पूर्व महापौर प्रवीण शेट्टी, उपमहापौर मार्शल लोपेस, आयुक्त मनोज कुमार सूर्यवंशी, अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाडे व दीपक सावंत, नगरसेवक प्रफुल्ल साने सहित सभी विभागों के उपायुक्त और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Vasai virar municipal corporation action on illegal construction development projects update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP Water Crisis: पेयजल संकट पर सरकार सख्त, सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर जल प्रदाय अमले के अवकाश पर रोक
May 25, 2026 | 12:02 PM40,000 सैलरी वालों के लिए कौन सी कार रहेगी बेस्ट? गलत फैसला पड़ा महंगा तो बिगड़ सकता है पूरा बजट
May 25, 2026 | 11:59 AMमीरा-भाईंदर में फर्जी ऑटो परमिट घोटाले पर सियासी घमासान, 28 संदिग्धों पर कार्रवाई शुरू
May 25, 2026 | 11:57 AMSaree At Cannes: अदिति राव हैदरी से लेकर हुमा कुरैशी, कान्स की ये 5 साड़ियां आपके वॉर्डरोब को देगी न्यू मेकओवर
May 25, 2026 | 11:52 AMHeart Attack Symptoms: कम उम्र में क्यों बढ़ रहा है हार्टअटैक का खतरा, क्या है कारण और कैसे रखें सेहत का ख्याल
May 25, 2026 | 11:49 AMनागपुर में नौतपा शुरू, 2 जून तक बरसेगी सूरज की आग; डॉक्टरों ने जारी की धूप से सतर्क रहने की सलाह
May 25, 2026 | 11:49 AMबांग्लादेश के ‘डोनाल्ड ट्रंप’ भैंसे की होगी ईद पर कुर्बानी, लोगों ने हेयरस्टाइल देख बताया था ट्रंप का हमशक्ल
May 25, 2026 | 11:46 AMवीडियो गैलरी

ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM












