जब्त नकली नोट सोर्स: सोशल मीडिया
पालघर

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर कार में मिले 1 करोड़ के नकली नोट! 30 लाख का था सौदा, वसई क्राइम ब्रांच ने ऐसे पकड़ा

Fake Currency Seized: मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर वसई क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार से 1 करोड़ रुपये के जाली नोट जब्त किए। गुजरात से नकली नोटों की खेज मुंबई आ रही थी।

आकाश मसने

Fake Currency Seized on Mumbai-Ahmedabad Highway: हाईवे पर फर्राटा भरती एक कार, अंदर रखा साधारण सा बैग और उस बैग में ठूंस-ठूंस कर भरे 500-500 रुपये के कड़क नोट। पहली नजर में सब कुछ सामान्य था, लेकिन जब वसई क्राइम ब्रांच की टीम ने कार को रोका, तो एक बहुत बड़े अंतराज्यीय जाली नोट रैकेट का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने मौके से पूरे 1 करोड़ रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद किए हैं, जिन्हें बेहद चालाकी से बाजार में खपाने की तैयारी की जा रही थी।

शिरसाट फाटा ब्रिज के पास घेराबंदी

महाराष्ट्र के पालघर जिले की वसई क्राइम ब्रांच यूनिट-2 को गुप्त सूचना मिली थी कि गुजरात की तरफ से एक संदिग्ध कार जाली नोटों की बड़ी खेप लेकर मुंबई की ओर आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर शिरसाट फाटा ब्रिज के नीचे नाकाबंदी सख्त कर दी। जैसे ही संदेहास्पद कार (रजिस्ट्रेशन नंबर: MH 48 BT 866) वहां से गुजरी, पुलिस ने उसे घेरकर रोक लिया।

30 लाख रुपये में बेचने की थी योजना

कार की तलाशी लेने पर वसई पुलिस के भी होश उड़ गए। बैग के भीतर 500-500 रुपये के करीब 20,000 नकली नोट रखे हुए थे। शुरुआती पूछताछ और जांच में जो खुलासा हुआ, वह और भी चौंकाने वाला है। इस 1 करोड़ रुपये की जाली करेंसी को महज 30 लाख रुपये की असली नकदी में बेचने की डील तय हुई थी। यानी 1/3 कीमत पर नकली नोटों को बाजार में खपाने की साजिश रची गई थी।

मुख्य मास्टरमाइंड की तलाश जारी

वसई क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी और नकली नोट जब्त कर लिया। मामले में पकड़ा गया आरोपी महाराष्ट्र के कोपरगांव का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस उससे कड़ाई से पूछताछ कर रही है।

वसई क्राइम ब्रांच अब इस बात की जांच में जुटी है कि इन जाली नोटों की छपाई कहां हुई थी? गुजरात से मुंबई तक इसे सप्लाई करने का मुख्य नेटवर्क किसका है और इस रैकेट के पीछे का मास्टरमाइंड कौन है?

एक करोड़ के नकली नोटों को सिर्फ 30 लाख में बेचने की साजिश और मुंबई अहमदाबाद हाईवे पर पुलिस की कार्रवाई के कारण यह मामला खूब चर्चा में है।

दिल्ली में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, डबल पार्किंग चार्ज से 50% वर्क फ्रॉम होम तक; जानें नए नियम

राजस्थान के लाल का जापान में डंका! IIT से PhD के बाद टोक्यो में असिस्टेंट प्रोफेसर बने जतिन नामा

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI को नोटिस

Bhagat Singh: मैं नास्तिक क्यों हूं, भगत सिंह ने जेल में लिखा लेख, जो आज भी युवाओं को करता हैं प्रेरित

चुनाव आयोग पर आरोप के बीच CWC की बैठक, मल्लिकार्जुन खरगे का CEC पर बीजेपी की विचारधारा को बढ़ाने का आरोप