पालघर में किशोरी से साथ बलात्कार (प्रतीकात्मक तस्वीर) 
पालघर

महाराष्ट्र में सुरक्षित नहीं बच्चियां! पालघर में किशोरी से साथ बलात्कार, दो लोग गिरफ्तार

अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि आरोपी सोनू और उसके दोस्त ने किशोरी को कहीं बाहर घूमने जाने के लिए शुक्रवार को बुलाया और वे उसे कार में एक सुनसान जगह पर ले गए जहां दोनों ने उससे बलात्कार किया।

किर्तेश ढोबले

पालघर: बदलापुर के स्कूल में  हुई घटना के बाद महाराष्ट्र में नाबालिग लडकियों के साथ यौन शोषण होने के कई मामले सामने आ रहे है। इस बीच, पालघर में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर बाहर घूमने जाने के बुलाया और उसका यौन शोषण किया गया। पुलिस ने मामले को लेकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई निवासी युवती अपने एक दोस्त से मिलने अक्सर नालासोपारा जाती थी और इसी दौरान उसकी जान-पहचान सोनू से हुई थी जो इलाके में एक स्टूडियो में काम करता है। अधिकारी ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि सोनू और उसके दोस्त ने किशोरी को कहीं बाहर घूमने जाने के लिए शुक्रवार को बुलाया और वे उसे कार में एक सुनसान जगह पर ले गए जहां दोनों ने उससे बलात्कार किया।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

लड़की के माता-पिता ने इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वरिष्ठ निरीक्षक शैलेन्द्र नागरकर ने बताया कि तुलिंज पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत शुक्रवार को मामला दर्ज किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बदलापुर का मामला

बदलापुर के एक स्कूल में एक पुरुष सहायक ने चार वर्षीय दो बच्चियों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। इस मामले को लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, यौन शोषण की घटना के बाद राज्य सरकार द्वारा गठीत पुलिस महानिदेशक (आईजी) आरती सिंह की अध्यक्षता में एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया गया कि बच्चियों का कई बार यौन उत्पीड़न हुआ। रिपोर्ट में छात्रा के प्राइवेट पार्ट में घाव होने का जिक्र भी किया गया है।

स्कूल पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

राज्य सरकार द्वारा गठीत एसआईटी ने कहा है कि मामले की जानकारी मिलने के बावजूद स्कूल प्रशासन ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई, एसआईटी ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ पॉक्सो के अधिनियम की अनुसूची 21 के तहत मामला दर्ज किया है।

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, वकील ने पुलिस पर लगाए आरोप, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना