प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI) 
पालघर

पालघर पर फिर छाया समुद्री खतरा! तट पर मिले 3 संदिग्ध कंटेनर, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Maharashtra News: पालघर तट पर तीन संदिग्ध कंटेनर मिले है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है। तटरक्षक बल और पुलिस ने घेराबंदी कर कंटेनरों की जांच शुरू कर दी है।

आकाश मसने

Palghar Coastal Suspicious Containers Alert: महाराष्ट्र में पालघर जिले के तटीय इलाकों में एक फिर से समुद्री खतरा छाया है। रविवार को तीन संदिग्ध कंटेनर मिले जो बहकर आए थे। निगम अधिकारी ने इस स्थिति को एक गंभीर सुरक्षा और पर्यावरणीय मामला मान रहे हैं, तटीय गांवों को अलर्ट पर रखा गया है और समुद्र तटों पर गश्त बढ़ा दी गई है।

निगम के अनुसार दो कंटेनर सतपति समुद्र तट पर और एक शिरगांव समुद्र तट पर पाया गया, जिसके बाद सुरक्षा और आपदा प्रबंधन एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। अलर्ट मिलते ही, भारतीय तटरक्षक बल और पालघर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा लोगों को वहां आने से रोकने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी।

समुद्र में ज्यार के कारण कंटेनरों तक पहुंचना मुश्किल

पालघर के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने कहा कि हमें पालघर तट पर तीन अज्ञात कंटेनरों के बहकर आने की सूचना मिली। दो सतपति समुद्र तट के पास और एक शिरगांव समुद्र तट पर पाया गया। ज्वार के कारण कंटेनरों की जांच के प्रयास जटिल हो गए हैं।

समुद्र में लहरें उठने के कारण अधिकारियों के लिए कंटेनरों के सटीक स्थान तक पहुंचना मुश्किल हो गया है, क्योंकि ये कंटेनर आंशिक रूप से जलमग्न हैं।

विवेकानंद कदम ने कहा कि उच्च ज्वार के कारण, कंटेनरों तक पहुंचना और उनकी जांच करना फिलहाल मुश्किल है। हम सुरक्षित उन्हें हासिल करने का अभियान सुनिश्चित करने के लिए तटरक्षक बल के साथ समन्वय कर रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों को संदेह है कि ये कंटेनर किसी जहाज़ के मलबे या गहरे समुद्र में संकटग्रस्त जहाज़ से बहकर आए होंगे। हालांकि, उनके स्रोत या सामग्री के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

BRICS Summit: पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अल सिसी में द्विपक्षीय वार्ता, नई दिल्ली घोषणापत्र पर लगी मुहर

Siddiq Ahmed Death: असम के पूर्व मंत्री सिद्दीक अहमद का निधन, 63 साल की उम्र में कैंसर से हारी जंग

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

AMU इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: स्मार्ट एनेस्थीसिया-AI तकनीक से सुरक्षित होगी सर्जरी, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

BRICS समिट पर ग्लोबल मीडिया की नजर, PM मोदी की कूटनीति की चर्चा, कहा- मुश्किल समय में भारत की सफल अध्यक्षता