पीड़ित छात्र (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
पालघर

पालघर स्कूल हॉस्टल में खौफनाक रैंगिंग! 8वीं के छात्र के बाल-भौंह काटे, वार्डन पर सवाल, प्रशासन खामोश

Palghar School Ragging Case: पालघर के सरकारी आश्रम स्कूल में आठवीं के छात्र संग रैगिंग। रात में बाल-भौंह काटी गईं, चोटें आईं। परिजन भड़के, प्रशासन पर सवाल।

प्रिया जैस

Ashram school student assault: महाराष्ट्र के पालघर ज़िले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिसने सभी को झकझोंर कर रख दिया है। आदिवासी विकास विभाग के तहत चलने वाले एक सरकारी आश्रम स्कूल में रैंगिग का मामला सामने आया है। आश्रम स्कूल में एक आठवीं क्लास के 14 साल के छात्र के साथ रैगिंग की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, जब पीड़ित छात्र रात में हॉस्टल में सो रहा था, तो किसी ने बेरहमी से उसके बाल काट दिए। इतना ही नहीं, उसकी दोनों भौंहों के बाल भी काट दिए गए। इस दौरान छात्र के सिर पर काफी चोटें भी आई हैं। मामले की जानकारी मिलते ही माता-पिता तुरंत हॉस्टल पहुंचे।

गुस्साएं माता-पिता ने स्कूल पर सवाल उठाए:

इस घटना के बाद छात्र के माता-पिता बहुत गुस्से में और परेशान हैं। माता-पिता ने सवाल किया है कि जब बच्चों के साथ ऐसी रैगिंग और उत्पीड़न हो रहा था, तब हॉस्टल वार्डन और प्रिंसिपल क्या कर रहे थे। हॉस्टल में छात्रों की आत्महत्या की हालिया रिपोर्टों और अब रैगिंग के इस नए मामले ने प्रशासन को हिला दिया है। पीड़ित के परिवार ने प्रशासन पर सवाल उठाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना से मानसिक तनाव में छात्र

इस घटना ने पीड़ित को मानसिक और शारिरीक रूप से परेशान कर दिया है। पीड़ित छात्र की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें उसके बाल बेतरतीब ढंग से कटे हुए दिखे और कई चोट के निशान भी दिखे, जोकि परेशान कर देने वाली है।

घटना के बाद बच्चा बहुत सदमे में है और घर से निकलने से डर रहा है। स्कूल प्रशासन ने अभी तक इस घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, और न ही यह बताया गया है कि दोषी छात्रों के खिलाफ क्या कदम उठाए गए हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज