डहाणू चारोटी पुल केमिकल टैंकर हादसा फोटो सोर्स- नवभारत
पालघर

पालघर जिले के डहाणू में चारोटी पुल पर केमिकल टैंकर पलटा, 3 क्रेन से हटाया गया, यातायात पूरी तरह बहाल

Palghar Chemical Tanker: पालघर जिले के डहाणू में चारोटी पुल पर केमिकल टैंकर पलट गया। तीन क्रेन की मदद से टैंकर को हटाकर और पुल की सफाई कर यातायात सुचारु रूप से बहाल कर दिया गया।

रूपम सिंह

Dahanu Charoti Bridge Chemical Tanker Accident Palghar: पालघर जिले के डहाणू तहसील में चारोटी पुल पर गुरुवार दोपहर गुजरात से तलोजा जा रहा केमिकल टैंकर पलट गया। हादसा दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ। टैंकर में रेजिन नामक केमिकल भरा था, जिसका इस्तेमाल रंग और पेंट बनाने में मिलाने के लिए किया जाता है।

मौके पर पहुंचीं प्रशासनिक टीमें

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन दल और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। टैंकर के पलटने के बाद संभावित खतरे को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

अधिकारियों और बचाव दल ने तीन क्रेन की मदद से टैंकर को सीधा किया और उसे पुल के किनारे हटाया। इसके बाद मिट्टी और पानी की सहायता से पुल पर फैले केमिकल तथा अन्य अवशेषों की सफाई की गई।

कई अग्निशमन दल रहे मौजूद

हादसे के दौरान पालघर और पालघर जिले के डहाणू नगर परिषद के अग्निशमन दल मौके पर मौजूद रहे। इसके अलावा अदानी थर्मल पावर और बोईसर एमआईडीसी की अग्निशमन गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंचीं। टीमों ने स्थिति पर निगरानी रखते हुए किसी संभावित रिसाव या आग के खतरे को टालने के लिए आवश्यक कदम उठाए।

हादसे में टैंकर चालक को मामूली चोट आई है। उसे उपचार के लिए कासा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, चालक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

टैंकर हटाने के बाद यातायात सामान्य

टैंकर के पलटने के बाद पुल पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। प्रशासन और बचाव दल की कार्रवाई के बाद टैंकर को हटाया गया और पुल की सफाई पूरी की गई। इसके बाद चारोटी पुल पर यातायात सामान्य रूप से शुरू कर दिया गया।

घटना के बाद पुल के नीचे से दोनों दिशाओं में यातायात सुचारु रूप से जारी रहा। घटनास्थल पर कासा पुलिस निरीक्षक अमर पाटील, तलासरी तहसीलदार अमोल पाठक, डहाणू तहसीलदार सुनील कोली और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विवेकानंद कदम सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

फिलहाल हादसे के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और प्रशासन की ओर से घटना की जांच की जा रही है।

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते