रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Ravneet Singh Bittu Convoy Attack: पठानकोट जा रहे रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर बटाला में अंडे-टमाटर फेंकने की खबर है। बिट्टू के ऑफिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिए जाने का दावा किया।
Ravneet Singh Bittu Convoy Attack
केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टूफोटो- IANS
Published on
Updated on

Ravneet Singh Bittu BJP Rally: पठानकोट जा रहे रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला होने की खबर सामने आई है। बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पठानकोट में बीजेपी यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। तभी उनके काफिले पर हमला हुआ।

यह जानकारी रवनीत सिंह बिट्टू के ऑफिस ने दी है। आज से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शुरू करने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बटाला में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू के काफिले पर टमाटर और अंडे फेंके जाने के बाद हंगामा हुआ।

AAP से जुड़े तीन लोगों को पकड़ा

पूर्व केंद्रीय मंत्री के ऑफिस के मुताबिक, उनकी सुरक्षा टीम ने कथित तौर पर आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े तीन लोगों को पकड़ा है। उनके ऑफिस का कहना है कि अगर रवनीत सिंह बिट्टू को कुछ भी होता है, तो पंजाब के मुख्यमंत्री और पंजाब के DGP उनकी सुरक्षा के लिए जिम्मेदार होंगे।

बिट्टू के ऑफिस का कहना है कि ऐसी घटनाएं लोकतंत्र और राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। पंजाब सरकार को इस घटना की तुरंत जांच करनी चाहिए और हर राजनीतिक कार्यकर्ता और नेता की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

रवनीत बिट्टू ने बताया कैसे हुआ हमला

बटाला में अपने काफिले पर अंडे और टमाटर फेंके जाने पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा, "आज हमें ड्रग्स के खिलाफ एक यात्रा निकालनी थी क्योंकि आम आदमी पार्टी की सरकार और ड्रग एडिक्ट्स (नशे के आदी लोग) सब मिले हुए हैं, और वे पिछले साढ़े चार साल से यही कर रहे हैं। वहां करीब 500 लोग थे। मैं अपनी गाड़ी से उनके बीच से गुजरा। मेरे पास Z-प्लस सिक्योरिटी है, और मेरे साथ करीब 100 सुरक्षाकर्मी होते हैं।"

सुरक्षा के लिए DSP और SP भी थे मौजदू

रवनीत बिट्टू ने आगे बताया कि सुरक्षा के लिए स्थानीय DSP और SP भी पुलिस के साथ वहां मौजूद थे। मुझे नहीं पता कि ये लोग कौन हैं, लेकिन इस समय उनके फोन चालू हैं। वे लगातार कह रहे हैं, 'उन्हें घेरो, उन्हें मारो, उनकी जान ले लो।' उन्होंने गाड़ियों पर हमला किया और गाड़ियों की खिड़कियां तोड़ दीं। अंडे और टमाटर तो छोटी बात है। उनमें से कुछ के पास हथियार भी थे।

Ravneet Singh Bittu Convoy Attack
कांग्रेस सांसद का पत्र मिलते ही 5 मिनट में आया गडकरी का फोन, तुरंत दिए कार्रवाई के निर्देश

रवनीत बिट्टू ने भगवंत मान को बताया ड्रग डीलर

बटाला में अपने काफिले पर अंडे और टमाटर फेंके जाने पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने कहा, "मैं उनसे FIR दर्ज करने और SSP को बुलाने के लिए कह रहा हूं, लेकिन हम सुबह करीब 9 बजे से यहां बैठे हैं। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। भगवंत मान, आप अपनी पत्नी को पांच करोड़ की डील से जहां चाहें बचा सकते हैं, लेकिन जब मैं इन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराऊंगा तो इन्हें कौन बचाएगा? आज इसी तरह शुरुआत हुई है। यह साफ हो गया है कि वे वाकई ड्रग डीलर हैं।"

Ravneet Singh Bittu Convoy Attack
TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

बीजेपी का ड्रग्स के खिलाफ 4 राज्य-व्यापी मार्च

आपको जानकारी दें, कि 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब में ड्रग्स की समस्या को प्रमुखता से उठाने के लिए और इस मुद्दे पर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) और विपक्षी दलों के बीच चल रहे आरोपों-प्रत्यारोपों के बीच भाजपा आज यानी शुक्रवार (18, सितंबर) से राज्य में ड्रग्स के खिलाफ चार राज्य-व्यापी मार्च शुरू करेगी। ये मार्च सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेंगे और इस महीने के आखिर में एक रैली के साथ खत्म होंगे, जिसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com