पटना पहुंचे पयर्टक के लिए बिहार सरकार ने किया इंतजाम सोर्स: एक्स/@CMOMaharashtra
महाराष्ट्र

पटना से 106 यात्री नागपुर रवाना, बिहार सरकार ने किया खाने-पीने का इंजताम, जानें क्या बोले महाराष्ट्र के पर्यटक

Maharashtra Tourists Rescue: नेपाल में भीषण बाढ़ के बीच फंसे महाराष्ट्र के 106 टूरिस्ट को सुरक्षित बचा लिया गया है। बिहार सरकार ने पटना में उनके रहने और मुफ्त खाने का खास इंतजाम किया।

आकाश मसने

Maharashtra Tourists on Hosting Of Bihar Government: नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा और बाढ़ के कारण फंसे महाराष्ट्र के 106 पर्यटकों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तुरंत की गई पहल और बिहार सरकार के मुस्तैद सहयोग से सभी पर्यटकों को नेपाल की सीमा से सुरक्षित निकालकर बिहार लाया गया है।

इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने पल-पल की कोऑर्डिनेशन बनाकर यह सुनिश्चित किया कि संकट में फंसे नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े।

महाराष्ट्र के पर्यटकों के लिए बिहार सरकार ने की व्यवस्था

नेपाल से रेस्क्यू होकर जब यह 106 टूरिस्ट बिहार की राजधानी पटना पहुंचे, तो उनके चेहरे पर नेपाल की तबाही का खौफ साफ दिख रहा था। हालांकि, बिहार सरकार की तरफ से किए गए शानदार इंतजामों ने उनकी थकान और डर को पल भर में दूर कर दिया। बिहार सीएमओ के निर्देश पर सभी पर्यटकों के रुकने के लिए बेहतर रहने की व्यवस्था और भोजन का इंतजाम किया गया।

बिहार में मेजबानी पर महाराष्ट्र के पर्यटकों ने जताया आभार

पटना पहुंचे तीर्थयात्री योगेश गावंडे ने बताया कि वे 19 अगस्त को नेपाल गए थे। लेकिन बाढ़ के कारण वापसी सभी रास्ते बंद हो गए थे। इस स्थिति में में महाराष्ट्र सरकार और सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हमें वहां से निकाला।

नागपुर के रहने वाले योगेश गावंडे ने कहा कि बिहार की सम्राट चौधरी सरकार ने जिस तरह से हमारी देखभाल की गई, भोजन और रहने का इंतजाम किया गया, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने बताया कि नेपाल बॉर्डर से पटना तक आने के लिए एसी बस की सुविधा की गई थी। हमें सुबह स्नैक्स और नाश्ता भी कराया गया।

ट्रेन नंबर 17609 से नागपुर के लिए रवानगी

पटना में विश्राम और भोजन के बाद, यात्रियों को महाराष्ट्र भेजने की प्रक्रिया तेजी से शुरू की गई। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के कार्यालय ने भी इस आपदा के समय में यात्रा को आसान बनाने के लिए तत्काल कदम उठाए। विशेष समन्वय के तहत, आज सुबह 7:36 बजे सभी 100 से अधिक तीर्थयात्रियों को ट्रेन नंबर 17609 (पटना-पूर्णा एक्सप्रेस) के जरिए नागपुर के लिए सुरक्षित रवाना कर दिया गया है।

इस दौरान रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उनकी सीट व्यवस्था में किसी भी तरह की दिक्कत न हो।

दो राज्यों और केंद्र सरकार का तालमेल

महाराष्ट्र सरकार, बिहार सरकार और रेल मंत्रालय के इस संयुक्त प्रयास की चारों तरफ तारीफ हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री फडणवीस खुद पल-पल की लोकेशन और टूरिस्ट्स के स्वास्थ्य का हाल ले रहे थे।

बिहार प्रशासन ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए नेपाल बॉर्डर से पटना तक की पूरी यात्रा को सुरक्षित बनाया। अब सभी तीर्थयात्री जल्द ही नागपुर पहुंचकर अपने-अपने परिवारों से मिलेंगे, जिससे उनके परिजनों की आंखों से चिंता के आंसू राहत की खुशी में बदल गए हैं।

खड़गे के मंच शुद्धिकरण मामले पर भड़के राहुल, BJP-RSS पर बोला बड़ा हमला, धामी सरकार से की FIR दर्ज करने की मांग

सरकार खुद कर रही घोटाला... मोदी सरकार पर भड़के मुरली मनोहर जोशी, कहा- शिक्षा नीति में भ्रष्टाचार का बोलबाला

दलित बच्चों से टॉयलेट साफ करवाते हैं...BJP-RSS पर भड़के राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे के लिए मांगा इंसाफ

PM मोदी उज्बेकिस्तान के दौरे पर रवाना, मध्य एशिया में अपनी तकत बढ़ाएगा भारत, SCO समिट में भी होंगे शामिल

BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने 3 वरिष्ठ नेताओं को क्यों लगाई फटकार? शोक समारोह में जाने से जुड़ा है मामला