माणिकराव सोनवलकर ने थामा BJP का दामन (फोटो- वीडियो स्क्रीनग्रैब) 
महाराष्ट्र

शरद पवार गुट को बड़ा झटका, माणिकराव सोनवलकर ने थामा BJP का दामन

शरद गुट के नेता माणिकराव सोनवलकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के मौजूदगी में पार्टी ज्वॉइन की है।

किर्तेश ढोबले

मुंबई: विधानसभा चुनाव से पहले शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। शरद गुट के नेता माणिकराव सोनवलकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के मौजूदगी में पार्टी ज्वॉइन की है। बताया जा रहा है कि सोनवलकर ने हजारों कार्यकर्ता के साथ भाजपा का दामन थामा है। सोनवलकर सतारा में शरद गुट के दिग्गज नेता माने जाते थे।ऐसे में उनके पार्टी छोडने के बाद एनसीपी को आगामी चुनाव में संघर्ष करना पड़ सकता है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि माणिकराव सोनवलकर सतारा के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता है।जो आज भाजपा में शामिल  हुए है। पेशे से शिक्षक सोनवलकर 5 हजार कार्यकर्ता के साथ बीजेपी में शामिल हुए। बावनकुले ने कहा कि सोनवलकर के भाजपा में शामिल होने से सतारा में पार्टी को बड़ा फायदा होगा।

बावनकुले ने कहा कि 14.5 करोड़ लोग जानते है कि महाविकास अघाड़ी विभिन्न समुदायों के बीच विवाद भडकाने की कोशिश कर रही है क्योंकि विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं। जब कांग्रेस की सरकार बनी थी तो ऐसी घटनाएं कभी नहीं हुई क्योंकि कोई गंदी राजनीति नहीं थी। विपक्ष में जब भी कांग्रेस के खिलाफ सरकार बनती है। ये समाज में दंगा, समाज को माहौल खराब करने का काम करते हैं।

Explainer: हाजी मस्तान, दाऊद और अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग! बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड के दखल की पूरी कहानी

देश की पहली डिजिटल जनगणना से बदलेगी भारत की तस्वीर! जानिए योजनाओं से आरक्षण तक क्या-क्या बदलेगा

झारखंड से दिल्ली तक मानव तस्करी का जाल! 4 नाबालिग लड़कियां बरामद, जानिए देश में कितनी भयावह है इसकी तस्वीर

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़ा गया संदिग्ध यात्री, बैग जांच के दौरान भागा तो CISF ने दौड़ाकर पकड़ा

आशुतोष रांका और सौरभ दास मामले में SEM कोर्ट ने बढ़ाई दो दिन की न्यायिक हिरासत