वसंत गीते (सौ. सोशल मीडिया ) 
नासिक

मालेगांव में गणेश विसर्जन के दौरान मचा हंगामा, भाजपा के मंच के सामने बजाया UBT का गाना

मालेगांव में गणेश विसर्जन के दौरान एक हैरतअंगेज घटना सामने आयी है। जहां एक यूबीटी गुट के पूर्व विधायक ने भाजपा के मंच के सामने अपनी पार्टी का गाना बजाकर सियासत को तेज कर दिया है।

अपूर्वा नायक

Nashik News In Hindi: पूरे महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन का जुलूस बड़े उत्साह के साथ निकाला गया। ढोल-ताशों की गूंज के बीच बप्पा को विदाई दी गई। नासिक में भी गणेश विसर्जन के दौरान माहौल उत्साह से भरा था, लेकिन इसी बीच एक दिलचस्प घटना सामने आई।

यहां उद्धव ठाकरे की शिवसेना के एक पूर्व विधायक ने भाजपा के मंच के ठीक सामने अपनी पार्टी का गाना बजाकर राजनीतिक माहौल को गरमा दिया।शिवसेना के पूर्व विधायक के इस 'चैलेंज' से मालेगांव में तनाव की स्थिति बन गई थी।

बता दें कि गणेश विसर्जन के दौरान जुलूस निकाला गया था।भाजपा के पदाधिकारियों के सामने, शिवसेना (ठाकरे गुट) के पूर्व विधायक वसंत गीते और महानगर प्रमुख प्रथमेश गीते के समर्थकों ने न केवल जोरदार डांस किया, बल्कि अलग-अलग गानों के जरिए भाजपा के पदाधिकारियों को उनके ही मंच के सामने से 'चुनौती' भी दी।

चंदा मांगने गए मंडल के पदाधिकारी से मारपीट

दस दिनों तक भक्ति, श्रद्धा और उत्साह के साथ गणेशोत्सव मनाया गया।शनिवार को पारंपरिक वाद्य यंत्रों, ढोल-ताशों की थाप और गुलाल की बौछारों के बीच गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर निकले, नासिक जिले में भी गणेश विसर्जन पूरे उत्साह के साथ किया गया।लेकिन, मालेगांव में विसर्जन के दौरान एक अप्रिय घटना हुई, जिससे माहौल में तनाव पैदा हो गया।यह घटना चंदा रसीद के बकाए पैसे मांगने गए गणेश मंडल के सदस्य के साथ मारपीट से जुड़ी है।इस घटना के विरोध में मालेगांव संगमेश्वर में परमात्मा गणेश मंडल ने विसर्जन रोक दिया।गणपति स्थापना से 2 दिन पहले फाड़ी गई चंदा रसीद के पैसे मांगने गए मंडल के एक सदस्य को पीटा गया, जब वह अस्पताल में अपना इलाज करा रहा था, तो उसके साथ दोबारा मारपीट की गई।इस घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लिया है।

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित