-
शुक्र, 31 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Brain Dead Person Gets Cough Before Last Rites
घर वाले कर रहे थे शवयात्रा की तैयारी, तभी आ गयी ‘मुर्दे’ को खांसी, अब वेंटिलेटर पर हो रहा इलाज
- Written By: अपूर्वा नायक
नासिक के त्र्यंबकेश्वर तहसील से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 19 साल के एक युवा को जिसे अस्पताल में ब्रेन डेड घोषित किया जा चुका था, उसके शरीर में अंतिम संस्कार के समय हलचल हुई।

नाशिक न्यूज (सौ. डिजाइन फोटो )
Nashik News In Hindi: तहसील में रविवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने पूरे क्षेत्र को हिला दिया। लोग हैरान रह गए जब 19 वर्षीय युवक भाऊ लचके, जिसे ब्रेन डेड घोषित कर घर लाया गया था, अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान अचानक खांस पड़ा। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की कि युवक अभी जीवित है और उसे तत्काल वेंटिलेटर पर रख कर इलाज शुरू हुआ।
चार दिन पहले हुई थी दुर्घटना
बताया जा रहा है कि भाऊ लचके चार दिन पहले एक बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ था। सिर पर गहरी बोट लगने के बाद परिजन पहले उसे त्र्यंबकेश्वर ग्रामीण अस्पताल ले गए, वहां से उसे नासिक जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन बेड न होने की वजह से भर्ती से मना कर दिया गया। मजबूरी में गरीब आदिवासी परिवार ने उसे आडगांव स्थित डॉ वसंत पवार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल ने कहा- मरीज का ब्रेन डेड, घर ले आए शव
परिजनों का दावा है कि करीब तीन दिन तक इलाज के बाद, अस्पताल प्रशासन ने उन्हें बताया कि भाऊ ब्रेन डेड हो चुका है और चाहे तो उसे घर ले जाएं, परिवार ने इसे मृत्यु का संकेत समझ लिया और उसे लेकर गांव लौट आया। घर पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, तभी युवक को अचानक खांसी आ गई और उसके शरीर में हलचल होने लगी।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक: बेटी की मौत के सदमे में पिता ने भी लगाई फांसी, दो दिन में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
Shirdi News: शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, गुरु पूर्णिमा पर भक्त की अनूठी गुरु दक्षिणा
436 लोगों की जान लेने वाली चंपावत बाघिन की खौफनाक कहानी, विश्व बाघ दिवस पर जानिए पुरा सच
Eyeliner Tips: आई लाइनर लगाते हुए आपके भी हाथ कांपते हैं, पहली बार में लगेगा परफेक्ट, इन ट्रिक्स को करें फॉलो
हड़बड़ी में परिजन उसे दोबारा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि भाऊ लचके जीवित है। हालांकि उसकी हालत बेहद गंभीर है और दिमाग की चोटों के कारण फिलहाल सर्जरी संभव नहीं है। उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और वैकल्पिक उपचार जारी है।
ये भी पढ़ें :- नासिक के साधु संतों ने की सरकार से मांग, हरिद्वार की तर्ज पर मिले तीर्थक्षेत्र का सम्मान
चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल
इस घटना ने चिकित्सा व्यवस्थाओं पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला प्रशासन ने साफ किया कि मरीज ब्रेन डेड नहीं है और मामले की जांच की जाएगी कि आखिर डॉ वसंत पवार अस्पताल से उसे डिस्चार्ज किस आधार पर दिया गया। भाऊ लचके एक आदिवासी पाड़े से ताल्लुक रखता है, जहां न तो पर्याप्त शिक्षा है और न ही उचित स्वास्थ्य सुविधाएं, नासिक आकर इलाज कराने वाले इस परिवार को सही परामर्श न मिलने और संवादहीनता के कारण भारी भ्रम की स्थिति बनी। अगर युवक को अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान खांसी न आती, ती उसकी जीवित अवस्था में ही चिता सज जाती। फिलहाल भाऊ लचके की जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष जारी है। यह मामला न केवल एक चमत्कारिक बचाव के रूप में देखा जा रहा है, चल्कि ग्रामीण परिवारों को स्वास्थ्य संस्थानों में मिलने वाले मार्गदर्शन और पारदर्शिता पर भी गंभीर सवाल उठाता है।
Brain dead person gets cough before last rites
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार को इन राशि वालों पर होगी धनवर्षा, पढ़ें आज का राशिफल और व्यापारिक संकेत
Jul 31, 2026 | 12:15 AMअजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PMद ट्रेटर्स 2 के 21 कंटेस्टेंट्स के नाम आए सामने, करण जौहर के शो में शहनील गिल से श्वेता तिवारी तक मचाएंगे धमाल
Jul 30, 2026 | 11:06 PMMumbai Crime News: उत्तर परिमंडल में मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 गंभीर अपराधियों को किया तड़ीपार
Jul 30, 2026 | 11:04 PMजम्मू-कश्मीर के रियासी में बड़ी कार्रवाई: UAPA के तहत पाकिस्तान में बैठे 5 आतंकी हैंडलर्स की संपत्ति अटैच
Jul 30, 2026 | 10:57 PMISRO URSC Apprentice Recruitment 2026: इसरो में 410 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
Jul 30, 2026 | 10:55 PMSawan Somwar: बेलपत्र तोड़ने से लेकर शिवलिंग पर चढ़ाने तक हर नियम है जरूरी! जानिए किस दिन नहीं तोड़ना चाहिए
Jul 30, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग: सरकारी कर्मचारियों की मौज या झटका? मनजीत सिंह पटेल के इस खुलासे ने मचा दी खलबली, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 10:30 PM
राज्यसभा में संजय सिंह का बड़ा हमला, पेपर लीक से लेकर सत्ता बदलने तक सरकार को दी खुली चुनौती, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:33 PM
पाप धोने की नौटंकी या शातिर चाल? पहले भगवान से मांगी माफी, फिर नागपुर के मंदिर में डाला डाका, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:19 PM
तीसरा विश्वयुद्ध दूर नहीं! मिडिल ईस्ट संकट और भारत पर असर को लेकर Ex Lt Gen अरुण साहनी का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 30, 2026 | 04:51 PM
डॉ. हेडगेवार का वो कथित खत क्या है, जिसे संजय सिंह को सदन में नहीं पढ़ने दिया गया? RSS पर उठे सवाल- VIDEO
Jul 30, 2026 | 01:57 PM
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM














