त्र्यंबकेश्वर मंदिर में VIP दर्शन पर लगी रोक प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
नासिक

त्र्यंबकेश्वर मंदिर में VIP दर्शन पर लगी रोक! अब आम श्रद्धालुओं को मिलेगी प्राथमिकता; जानें ट्रस्ट का नया नियम

Trimbakeshwar VIP Darshan: श्रावण माह में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए त्र्यंबकेश्वर देवस्थान ट्रस्ट ने VIP दर्शन पर रोक लगा दी है। केवल सरकारी प्रोटोकॉल वाले VIP को सीमित प्रवेश मिलेगा।

अंकिता पटेल

Trimbakeshwar Shravan VIP Darshan: श्रावण माह में त्र्यंबकेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इसे देखते हुए आम श्रद्धालुओं को प्राथमिकता देने का महत्वपूर्ण निर्णय त्र्यंबकेश्वर देवस्थान ट्रस्ट ने लिया है। श्रावण माह के दौरान मंदिर में वीआईपी दर्शन पर रोक लगा दी गई है। केवल सरकारी प्रोटोकॉल वाले वीआईपी को ही निर्धारित समय में दर्शन की अनुमति दी जाएगी।

ट्रस्ट का निर्णय और वीआईपी दर्शन के नियम

इस संबंध में त्र्यंबकेश्वर देवस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष तथा सहधर्मादाय आयुक्त विवेक सोनुने ने निवेदन जारी किया है। ट्रस्ट के विश्वस्त मंडल की बैठक में विश्वस्तों द्वारा दिए गए सुझावों पर विचार करने के बाद यह निर्णय लिया गया।

निर्णय के अनुसार, सरकारी प्रोटोकॉल वाले वीआईपी को रात करीब 8 बजे मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए भी अधिकतम 20 व्यक्तियों की सीमा निर्धारित की गई है।

व्यवस्था को अधिक सुचारू बनाने के लिए आवश्यक उपाय

इसके अलावा किसी अन्य वीआईपी, प्रभावशाली व्यक्त्ति या परिचित के माध्यम से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग से वीआईपी दर्शन की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।

ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि सरकारी प्रोटोकॉल नहीं होने पर वीआईपी के नाम पर अथवा किसी पहचान के माध्यम से विशेष दर्शन का प्रयास नहीं किया जाए। श्रावण माह में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु त्र्यंबकेश्वर पहुंचते हैं। विशेष रूप से सोमवार और अन्य महत्वपूर्ण दिनों में मंदिर परिसर में भारी भीड़ रहती है।

ऐसे में वीआईपी दर्शन केसाधारण श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए लंबे समय तक प्रतीक्षा न करनी पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। ट्रस्ट की ओर से दर्शन व्यवस्था संचालित करते समय आम श्रद्धालुओं को ही सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

भीड़ प्रबंधन और दर्शन की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित व सुचारू बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। ट्रस्ट के इस निर्णय से श्रावण मास के दौरान आम श्रद्धालुओं को अपेक्षाकृत अधिक सुविधा और निर्धारित समय के भीतर दर्शन प्राप्त होने की संभावना है।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे