Trimbakeshwar Temple Laddu Prasad Stopped ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर: त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग में 6 दिन से लड्डू प्रसाद बंद, गैस की कमी से आपूर्ति ठप

Nashik Gas Cylinder Shortage: त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में गैस सिलेंडर की कमी के कारण पिछले 6 दिनों से लड्डू प्रसाद का वितरण बंद है। आपूर्तिकर्ता ने गैस संकट के चलते प्रसाद बनाना रोक दिया है।

अंकिता पटेल

Trimbakeshwar Temple Laddu Prasad Stopped: त्र्यंबकेश्वर विश्व प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की पहली पसंद बन चुका 'लड्डू प्रसाद' फिलहाल मिलना बंद हो गया है।

गैस सिलेंडरों की भारी कमी के कारण प्रसाद की आपूर्ति ठप हो गई है। हालांकि, देवस्थान ट्रस्ट की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पिछले छह दिनों से प्रसाद वितरण की खिड़की पर ताला लटका हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय तनाव का स्थानीय असर जानकारी के अनुसार, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव की पृष्ठभूमि में सरकार द्वारा व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति और घरेलू गैस के कड़े नियमों का असर खाद्य क्षेत्र पर पड़ा है।

गैस की इसी किल्लत के कारण लड्डू बनाने वाले आपूर्तिकर्ता (Vendor) ने हाथ खड़े कर दिए हैं, जिससे मंदिर प्रशासन को वितरण रोकना पड़ा है।

भक्तों की पसंद और ट्रस्ट का राजस्व प्रभावित

श्रद्धालु मात्र 20 रुपये में दो लड्डुओं का बॉक्स बड़े चाव से खरीदते थे। कई भक्त तो एक साथ पांच-पांच बॉक्स ले जाते थे, प्रतिदिन लगभग 5.000 बॉक्स की बिक्री होती थी।

ट्रस्ट को प्रतिदिन करीब 20,000 रुपये की शुद्ध आय होती थी। प्रसाद बंद होने से देवस्थान ट्रस्ट को होने वाली लाखों रुपये की मासिक आय भी रुक गई है।

दक्षिण द्वार के पास स्थित काउंटर बंद होने से दूर-दराज से आने वाले शिवभक्त खाली हाथ लौट रहे है। अब सभी को इंतजार है कि कब गैस की आपूर्ति सामान्य होगी और दोबारा महादेव का यह मीठा प्रसाद भक्तों को मिल सकेगा।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है