सिंहस्थ कुंभ 2027: नासिक में ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन के लिए बड़ी कार्यशाला, IIM नागपुर विशेषज्ञ शामिल

Nashik Crowd Management: नासिक स्मार्ट सिटी कार्यालय में कुंभ मेला की तैयारी को लेकर यातायात व भीड़ प्रबंधन पर अहम कार्यशाला हुई। विभिन्न विभागों ने मिलकर GIS मैपिंग और ट्रैफिक प्लानिंग पर चर्चा की।
Simhastha Kumbh 2027: Major Workshop on Traffic and Crowd Management in Nashik; IIM Nagpur Experts Participate
Nashik Traffic Management Plan ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Nashik Traffic Management Plan: नासिक सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 की पृष्ठभूमि में नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ मेला प्राधिकरण द्वारा एकीकृत यातायात नियोजन एवं सूचना समन्वय के लिए शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

नासिक स्मार्ट सिटी कार्यालय में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता कुंभ मेला प्राधिकरण के आयुक्त शेखर सिंह ने की। एक ही छत के नीचे सभी प्रमुख विभाग: इस कार्यशाला में प्रशासन के लगभग सभी महत्वपूर्ण अंगों ने हिस्सा लिया, ताकि कुंभ के दौरान तालमेल की कमी न रहे।

इसमें शामिल प्रमुख विभाग हैं- नासिक महानगरपालिका और जिला प्रशासन। पुलिस विभाग (शहर एवं ग्रामीण)। रेलवे, महा मेट्रो और एनएचए‌आई। महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (एमएसआरटीसी) और सिटी लिंक।

सार्वजनिक निर्माण (पीडब्ल्यूडी) जलसंपदा विभाग। एवं IIM नागपुर के विशेषज्ञों का मार्गदर्शन : भीड़ प्रबंधन को वैज्ञानिक तरीके से लागू करने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) नागपुर के विशेषज्ञ भी इस कार्यशाला में शामिल हुए, बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर डेटा संकलन का जोर दिया गया।

जीआईएस आधारित मैपिंगः सड़कों का नेटवर्क और चौराहों की संरचना, परिवहन एवं पार्किंगः सार्वजनिक परिवहन मार्ग, सिग्नल प्रणाली और पार्किंग स्थलों की पहचान। रामकुंड और अन्य प्रमुख घाटों की क्षमता तथा मानसून के दौरान उनके वास्तविक उपयोग का विश्लेषण।

श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुगम और स्मार्ट व्यवस्था

आयुक्त शेखर सिंह ने सभी संबंधित विभागों को अपनी रिपोर्ट और आवश्यक डेटा एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके बाद प्रगति की समीक्षा के लिए दोबारा बैठक की जाएगी।

इस अवसर पर आयुक्त शेखर सिंह ने कहा कि सिंहस्थ 2027 के लिए एकीकृत यातायात नियोजन सबसे महत्वपूर्ण कही है। विभागों के बीच सटीक समन्वय और डेटा आधारित योजना से ही श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुगम और स्मार्ट व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकेंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com