सिंहस्थ पुस्तिका में गिरीश महाजन का नाम सोर्स- नवभारत डिजाइन फोटो
नासिक

नासिक के पालकमंत्री पद का सस्पेंस बढ़ा! कुंभ मेला पुस्तिका में गिरीश महाजन के नाम ने बढ़ाई सियासी गर्मी

Nashik Simhastha Kumbh: नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ की सूचना पुस्तिका में गिरीश महाजन को पालकमंत्री बताया गया है। इससे नासिक के पालकमंत्री पद को लेकर राजनीतिक चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं।

अंकिता पटेल

Nashik Simhastha Kumbh Girish Mahajan: नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेले की पृष्ठभूमि में प्रकाशित सिंहस्थ कुंभ पर्व सूचना पुस्तिका में मंत्री गिरीश महाजन का पालकमंत्री के रूप में उल्लेख किए जाने से नासिक के राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा शुरू हो गई है। नासिक के पालकमंत्री पद का पेच अभी भी कायम है।

ऐसे में आधिकारिक स्वरूप की इस पुस्तिका में महाजन को पालकमंत्री बताए जाने से सियासी तापमान बढ़ गया है। कुछ दिन पहले मंत्री गिरीश महाजन और सिंहस्थ कुंभ मेला आयुक्त शेखर सिंह की मौजूदगी में इस सूचना पुस्तिका का विमोचन किया गया था। पुस्तिका के पिछले हिस्से में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और दोनों उपमुख्यमंत्रियों के साथ गिरीश महाजन का फोटो प्रकाशित किया गया है।

पालकमंत्री पद पर पेच अब भी बरकरार

इस फोटो के नीचे पालकमंत्री एवं कुंभ पर्व मंत्री, गिरीश महाजन ऐसा स्पष्ट उल्लेख किया गया है। नासिक का पालकमंत्री पद आधिकारिक रूप से घोषित नहीं होने के बावजूद सरकारी स्वरूप की सूचना पुस्तिका में महाजन को पालकमंत्री बताए जाने पर सवाल उठ रहे हैं।

यह उल्लेख अनजाने में हुआ या छपाई की गलती है अथवा आगामी राजनीतिक घटनाक्रम का संकेत, इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों और नियोजन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार ने गिरीश महाजन को कुंभ पर्व मंत्री के रूप में सौंपी है। कुंभ मेले की तैयारियों के लिए प्रशासन के साथ समन्वय में महाजन की भूमिका महत्वपूर्ण है।

प्रिंटिंग में गलती या राजनीतिक संकेत

वहीं, नासिक जिले के पालकमंत्री पद को लेकर महायुति के घटक दलों के बीच खींचतान चलने की चर्चा भी है। आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले के कारण नासिक राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण बन गया है। ऐसे में जिले का पालकमंत्री पद भी प्रतिष्ठा का विषय माना जा रहा है।

इस पृष्ठभूमि में सिंहस्थ कुंभ पर्व पुस्तिका में महाजन का पालकमंत्री के रूप में उल्लेख राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुस्तिका में किया गया यह उल्लेख प्रशासनिक गलती है या इसके पीछे कोई राजनीतिक संकेत है, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

हालांकि, इस एक उल्लेख से नासिक के पालकमंत्री पद की चर्चा फिर से गरमा गई है और महायुति में होने वाली आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर नासिकवासियों की नजरें टिक गई है।

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद