स्वतंत्रता दिवस का नंबर भूले मंत्री गिरीश महाजन, नासिक की मेयर ने दूर की संकटमोचक की चिंता, देखें VIDEO

Girish Mahajan Viral Video: नासिक में ध्वजारोहण के बाद मंत्री गिरीश महाजन यह भूल गए कि कौन सा स्वतंत्रता दिवस है। मेयर हिमगौरी आडके ने मदद कर उनकी चिंता दूर की।
Girish Mahajan forgets independence day number viral video
गिरीश महाजन और मेयर(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Girish Mahajan Forgets Independence Day Number: देशभर में शनिवार को भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। नाशिक में विभागीय आयुक्त कार्यालय परिसर में जल संसाधन एवं आपदा प्रबंधन तथा कुंभ मेला मंत्री गिरीश महाजन के हाथों ध्वजारोहण समारोह संपन्न हुआ। लेकिन इस समारोह के दौरान हुई एक घटना अब नाशिक में चर्चा का विषय बन गई है, जिसे विपक्ष ने भी मुद्दा बना लिया है।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान महाजन यह भूल गए कि यह कौन सा स्वतंत्रता दिवस है। उन्होंने तुरंत अपने बगल में खड़ी नाशिक की महापौर हिमगौरी आडके से पूछा। महापौर ने उन्हें मराठी में 80 और अंग्रेजी में Eighty, दोनों तरीकों से बताकर उनकी उलझन दूर की। यह पूरा संवाद कैमरों में कैद हो गया।

Girish Mahajan forgets independence day number viral video
पिंपरी-चिंचवड में धू-धू कर जली आलीशान मर्सिडीज... पेट्रोल पंप के पास आग का गोला बनी लग्जरी कार, टला बड़ा हादसा

संजय राउत का तंज

इस घटना पर शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने महाजन पर निशाना साधते हुए सवाल किया है कि जिस मंत्री को यह पूछना पड़े कि कौन सा स्वतंत्रता दिवस है, उसका स्वतंत्रता से क्या नाता है। राउत ने बिना नाम लिए महाजन को नाशिक का चंपतराय बताते हुए आलोचना की। उन्होंने महाजन पर कटाक्ष करते हुए उन्हें नाशिक का चंपतराय भी कहा।

Girish Mahajan forgets independence day number viral video
नासिक और पालघर के बाद क्या मुंबई पर भी खतरा? महाराष्ट्र में 16 दिनों में 29 बार कांपी धरती, जानें वजह

राजनीतिक गरमाहट और चर्चा का विषय

ध्वजारोहण जैसे औपचारिक और गरिमामय कार्यक्रम के बाद घटित इस वाकये का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्वतंत्रता दिवस की संख्या को लेकर मंत्री गिरीश महाजन की यह चूक और उस पर मेयर का हस्तक्षेप केवल प्रशासनिक हलकों में ही नहीं, बल्कि आम जनता के बीच भी कौतुहल का विषय बना हुआ है।

विपक्षी दल इसे स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रीय पर्व के प्रति असंवेदनशीलता से जोड़कर मंत्री गिरीश महाजन और सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। आगामी स्थानीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए यह विवाद आने वाले दिनों में और अधिक राजनीतिक तूल पकड़ सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com