नासिक कुंभ मेला,(सोर्स: सोशल मीडिया) 
नासिक

सिंहस्थ कुंभ 2027 की तैयारी तेज: त्र्यंबकेश्वर में ध्वज स्तंभ शिलान्यास, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का दावा

Nashik kumbh Mela Preparation: त्र्यंबकेश्वर में सिंहस्थ कुंभ की तैयारी तेज हो गई है। कुशावर्त तीर्थ पर ध्वज स्तंभ का शिलान्यास कर आयोजन की औपचारिक शुरुआत की गई। श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं पर जोर।

अंकिता पटेल

Nashik Trimbakeshwar Temple Event: नासिक सिंहस्थ कुंभ मेले के मद्देनजर त्र्यंबकेश्वर में विभिन्न बुनियादी सुविधाओं के निर्माण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जल संसाधन एवं कुंभ मेला मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि सरकार श्रद्धालुओं को विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ध्वज स्तंभ का गरिमामय शिलान्यास कुंभ मेले की आधिकारिक शुरुआत के प्रतीक के रूप में आज त्र्यंबकेश्वर में ध्वज स्तंभ का शिलान्यास समारोह अत्यंत उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

मंत्री गिरीश महाजन की उपस्थिति में अयोध्या के जन्मभूमि श्रीराम तीर्थक्षेत्र न्यास के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देवगिरी महाराज के कर-कमलों द्वारा शिलान्यास किया गया। यह समारोह पवित्र कुशावर्त तीर्थ पर संपन्न हुआ। समारोह का आयोजन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और पुरोहित संघ द्वारा किया गया।

इन व्यक्तियों और अखाड़ों की सहभागिता

इस अवसर पर धर्म और प्रशासन के प्रमुख स्तंभ मौजूद रहे। सांसद राजाभाऊ वाजे, विधायक हिरामण खोसकर, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्रपुरी जी महाराज और महामंत्री हरिगिरी जी महाराज उपस्थित थे। इसके साथ विभागीय आयुक्त डॉ. प्रवीण गेडाम, कुंभमेला विकास प्राधिकरण के आयुक्त शेखर सिंह और जिलाधिकारी आयुष प्रसाद सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जूना, निरंजनी, महानिर्वाणी, अटल और निर्मल सहित सभी प्रमुख अखाड़ों के प्रतिनिधि इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।

विकास कार्यों का निरीक्षण और कड़े निर्देश

शिलान्यास के बाद मंत्री गिरीश महाजन ने चल रहे कार्यों का जमीनी निरीक्षण किया, उन्होंने गोदावरी घाट निर्माण, डीपी रोड, त्र्यंबकेश्वर-गोदावरी लिंक योजना और बित्य तीर्थ का अवलोकन किया।

गोदावरी नदी को बारहमासी प्रवाहित रखने के लिए प्रस्तावित 'लिफ्ट इरिगेशन' प्रणाली की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मंत्री महाजन ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।

कुंभ मेला तैयारीः एक नजर में

मुख्य कार्यक्रमः ध्वज स्तंभ शिलान्यास प्रमुख अतिधिः स्वामी गोविंद देवगिरी महाराज, विशेष ध्यान: गोदावरी लिक योजना और बारहमासी प्रवाह।। लक्ष्यः श्रद्धालुओं के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं।

मुंह पर पट्टी, मोबाइल टॉर्च...रांची की सड़कों पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, निकाला 2 किमी लंबा मौन मार्च

धर्म और जीवनसाथी चुनना निजी हक, आगरा धर्मांतरण कांड में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; पुलिस की कार्रवाई पर उठा सवाल

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

सड़क से संसद तक JPSC-JSSC पर हंगामा, छात्रों के आंदोलन से रांची में गरमाई सियासत; तस्वीरों में देखें

TMC को बड़ा झटका! बैंक खाते फ्रीज केस में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, ED के एक्शन को दी गई थी चुनौती