समृद्धी महामार्ग लूट  (सोर्सः सोशल मीडिया)
नासिक

समृद्धी महामार्ग पर कीलें बिछाकर कराया वाहन पंचर, फिर बच्चा छिनने की धमकी देकर दंपती से 19 लाख की लूट

Samruddhi Mahamarg Robbery: नासिक के सिन्नर क्षेत्र में समृद्धी महामार्ग पर सड़क पर कीलें बिछाकर वाहनों को रोकने और लूटने की घटना सामने आई है। वहीं सिन्नर-इगतपुरी मार्ग पर 1 घंटे यातायात बंद रहेगा।

आंचल लोखंडे

Sinnar Igatpuri Traffic Block: मुंबई से नागपुर को जोड़ने वाले समृद्धी महामार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर गंभीर हो गया है। नासिक जिले की सिन्नर तहसील के मलढोन और दुशिंगपुर क्षेत्र में गुरुवार मध्यरात्रि डकैतों के एक गिरोह ने चलती गाड़ियों को निशाना बनाने के लिए सड़क पर कीलें और नुकीली लोहे की चीजें बिछा दीं, जिससे वाहनों के टायर पंक्चर हो गए।

गुरुवार मध्यरात्रि छत्रपति संभाजीनगर से एक परिवार कार द्वारा मुंबई की ओर जा रहा था। सड़क पर रखी लोहे की वस्तुओं के कारण कार का टायर फट गया। जैसे ही कार रुकी, झाड़ियों में छिपे 10 से 12 लुटेरों ने हमला बोल दिया। उन्होंने लोहे की छड़ों और डंडों से कार सवारों पर हमला किया और छोटे बच्चों को भी खींचने का प्रयास किया। भयभीत परिवार ने जान बचाने के लिए 18 लाख 9 हजार 500 रुपये मूल्य के सोने के आभूषण, घड़ियां और 84,500 रुपये नकद लुटेरों के हवाले कर दिए।

महामार्ग प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल

डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चले इस तांडव के दौरान तीन वाहनों को निशाना बनाया गया। करोड़ों रुपये की लागत से बने इस महामार्ग पर डेढ़ घंटे तक लूटपाट चलने के बावजूद सुरक्षाकर्मियों का न पहुंच पाना वावी पुलिस और महामार्ग प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। घटना के संबंध में वावी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।

समृद्धी महामार्ग लूट

समृद्धी महामार्ग: सिन्नर-इगतपुरी के बीच ट्रैफिक ब्लॉक

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम द्वारा हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग पर 'इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम' के तहत गेंट्री स्थापित करने का कार्य शुरू किया जा रहा है। सीसीटीवी स्थापना से जुड़े इस कार्य के लिए 31 अगस्त से 7 सितंबर के बीच सिन्नर इंटरचेंज से इगतपुरी इंटरचेंज के मध्य चरणबद्ध तरीके से ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।

राजमार्ग पुलिस से मिली अनुमति के अनुसार, 31 अगस्त, 1 सितंबर और 2 सितंबर को सिन्नर इंटरचेंज से भरवीर इंटरचेंज के बीच दोपहर 12 से 1 बजे तक मुंबई दिशा की ओर तथा दोपहर 3 से 4 बजे तक नागपुर दिशा की ओर यातायात बंद रहेगा। वहीं 4, 5 और 7 सितंबर को भरवीर इंटरचेंज से इगतपुरी इंटरचेंज के बीच दोपहर 12 से 1 बजे तक मुंबई दिशा तथा दोपहर 3 से 4 बजे तक नागपुर दिशा का यातायात स्थगित रहेगा।

31 अगस्त से 7 सितंबर तक ITMS गेंट्री निर्माण कार्य

'इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम' के अंतर्गत गेंट्री लगाने का यह कार्य दो अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा, जिसमें निर्धारित समय सारणी के अनुसार प्रतिदिन संबंधित दिशा का यातायात एक घंटे के लिए रोका जाएगा। एमएसआरडीसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस अवधि में अपनी यात्रा का उचित नियोजन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

महामार्ग पर दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात को अनुशासित करने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए एमएसआरडीसी की ओर से यह अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीक लागू की जा रही है। समृद्धि महामार्ग पर प्रति किलोमीटर हाई-डेफिनेशन कैमरे और सेंसर लगाए जा रहे हैं, जो ओवरस्पीडिंग, लेन कटिंग, अवैध पार्किंग, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का उपयोग और सीट बेल्ट न लगाने जैसे 17 से अधिक यातायात नियमों के उल्लंघन पर स्वचालित रूप से ऑनलाइन चालान जारी करेंगे।

पाकिस्तान बांग्लादेश से हैं CJP के फॉलोअर्स? सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा- प्रशासन ने पहले ही आगाह किया था...

मैं CM बनना चाहता हूं...केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी भूचाल! 2027 चुनाव के बाद योगी की होगी छुट्टी?

ताशकंद में PM मोदी का भव्य स्वागत, मिर्जियोयेव से हुई अहम बातचीत, द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर हुई बड़ी बात

20 मिनट की देरी ने बचाई जान, भारत लौटे केरल और नागपुरवासी, तमिलनाडु के 219 लोग सुरक्षित, सैकड़ों अभी भी लापता

NEET-PG Exam 2026: जयपुर में परीक्षा के दौरान सर्वर ठप, छात्रों का फूटा गुस्सा, सेंटर पर काटा बवाल- VIDEO