अशोक खरात मनी लॉन्ड्रिंग: प्रतिभा चाकणकर और बेटे से 8 घंटे पूछताछ (फोटो क्रेडिट-X) 
नासिक

अशोक खरात मनी लॉन्ड्रिंग: प्रतिभा चाकणकर और बेटे से 8 घंटे पूछताछ; 40 लाख के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा

Pratibha Chakankar ED Inquiry: अशोक खरात मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रतिभा चाकणकर से 8 घंटे पूछताछ। 40 लाख के लेनदेन और प्रॉक्सी खातों पर हुआ बड़ा खुलासा।

अनिल सिंह

Ashok Kharat Money Laundering Pratibha Chakankar: अशोक खरात मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच अब राजनीतिक रूप से प्रभावशाली परिवारों तक पहुँच गई है। सोमवार को रूपाली चाकणकर की बहन प्रतिभा चाकणकर और उनके बेटे तनमय चाकणकर ED के सामने पेश हुए। जांच एजेंसी ने समता नागरी सहकारी पतसंस्था में उनके नाम पर मौजूद चार खातों के संबंध में उनसे जवाब मांगे।

जांचकर्ताओं के अनुसार, इन बैंक खातों में अशोक खरात का नाम बतौर नॉमिनी दर्ज था और खाता खोलने से लेकर संचालन तक खरात के ही मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया गया था। यह सहकारी बैंकिंग सिस्टम के जरिए धन शोधन करने के एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा है।

40 लाख का संदिग्ध वित्तीय लेनदेन

जांच में यह सामने आया है कि प्रतिभा चाकणकर के नाम पर एक सामान्य और एक स्पेशल सेविंग अकाउंट था। रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में उनके खाते में 26 लाख रुपये जमा किए गए थे, जिन्हें बाद में फिक्स्ड डिपॉजिट की तरह संचालित होने वाले स्पेशल अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया गया। 2024 में मैच्योरिटी के समय यह रकम ब्याज सहित निकाली गई, जिससे कुल लेनदेन का आंकड़ा 40 लाख रुपये से अधिक पहुँच गया।

ये भी पढ़ें- मुंह में कपड़ा और नाक में च्युइंग गम… IIIT छात्र की मौत के तरीके से पुलिस दंग, परीक्षा तनाव पर उठे सवाल

दस्तावेजों के दुरुपयोग का दावा

पूछताछ के दौरान प्रतिभा चाकणकर ने इन खातों या किसी भी प्रकार के लेनदेन की जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने दावा किया कि करीब दो साल पहले एक धार्मिक यात्रा के दौरान उन्होंने और उनके बेटे ने अशोक खरात को अपने आधार और पैन कार्ड की जानकारी दी थी। उनका आरोप है कि खरात ने इन दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर उनकी जानकारी के बिना ये फर्जी खाते तैयार किए होंगे।

ED की आगामी कार्रवाई

ईडी ने पूछताछ के दौरान चाकणकर को 40 लाख रुपये के लेनदेन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज दिखाए। हालांकि प्रतिभा ने अपनी किसी भी भूमिका को नकार दिया है, लेकिन एजेंसी अब उन 134 से अधिक प्रॉक्सी खातों के पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। खरात के मोबाइल नंबर का इन खातों से जुड़ा होना और नॉमिनी के रूप में उसका नाम होना, इस मामले में प्रतिभा चाकणकर की मुश्किलों को और बढ़ा सकता है।

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप