Maharashtra e-Governance Reform Program( Source: Social Media ) 
नासिक

डिजिटल प्रशासन में नासिक की बड़ी उपलब्धि, मुख्यमंत्री के हाथों CEO ओमकार सम्मानित; राज्य में 4 स्थान हासिल

Nashik Zilla Parishad e-Governance Award: ई-गवर्नेस सुधार कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर नासिक जिला परिषद के सीईओ ओमकार पवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

अंकिता पटेल

Maharashtra e-Governance Reform Program: नासिक सह्याद्रि अतिथि गृह में आयोजित एक विशेष समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा नासिक जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ओमकार पवार को ई-गवर्नेस सुधार कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल और सूचना प्रौद्योगिकी एवं सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार भी उपस्थित थे। राज्य सरकार के 150 दिवसीय ई-गवर्नेस सुधार कार्यक्रम के तहत जिला परिषदों के कामकाज का मूल्यांकन किया गया था।

इस कार्यक्रम में सात महत्वपूर्ण घटकों को आधार बनाया गया था, जिनमें आधिकारिक वेबसाइट का आधुनिकीकरण, 'आपले सरकार प्रणाली, ई-ऑफिस, कार्यालयीन डैशबोर्ड, व्हाट्सएप चैटवॉट, सरकारी कामकाज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) एवं ब्लॉकचेन का उपयोग और भौगोलिक सूचना प्रणाली का प्रभावी क्रियान्वयन शामिल था।

सामान्य प्रशासन विभाग के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश पाटिल ने जानकारी दी कि इन सभी मानकों पर खरा उत्तरते हुए नासिक जिला परिषद ने 165.75 अंक प्राप्त कर महाराष्ट्र में 5वां स्थान प्राप्त किया है।

ई-गवर्नेस सुधार कार्यक्रम

केवल एक प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि प्रशासन को अधिक पारदर्शी और जन-उन्मुख बनाने का प्रयास है। यह सम्मान नासिक जिला परिषद के सभी विभागाध्यक्षों।

खंड विकास अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासी का परिणाम है। भविष्य में भी हम आधुनिक तकनीक का उपयोग कर नागरिकों को गुणवतापूर्ण सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

- जिला परिषद नासिक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ओमकार पवार

CAFE-III Norms: 2027 से बदलेंगे कारों के फ्यूल एफिशिएंसी नियम, जानें नई गाड़ियों पर क्या होगा असर

अंबानी के नाम से BJP को कोसती थी सपा, अब रिलायंस के प्रेसिडेंट को ही दिया राज्यसभा टिकट, कौन हैं धनराज नथवानी?

पद्म भूषण क्यों...उन्हें भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दो! CEC को लेकर BJP नेता के बयान पर CM अब्दुल्ला का तंज

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

पहलगाम हमले का एक और आतंकी हाशिम मूसा ढेर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रखा था 20 लाख रुपये का इनाम