माधुरी दीक्षित (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नासिक

नासिक में माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर सुरमयी भेंट; 15 मई को मुमताज और माधुरी के सदाबहार गानों की सजेगी महफिल

Nashik Musical Event: नासिक में 15 मई को माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर संगीतमय महफिल सजेगी, जिसमें स्थानीय कलाकार बॉलीवुड के सदाबहार और सुपरहिट गीत पेश करेंगे।

रूपम सिंह

Nashik Musical Event Madhuri Dixit Birthday Mumtaz Retro Songs: नासिक के कलाप्रेमियों के लिए 15 मई की शाम बेहद खास होने वाली है। विद्योत्तमा संगीत परिवार (विद्योत्तमा फाउंडेशन) की ओर से बॉलीवुड की दो दिग्गज अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और मुमताज की सुपरहिट फिल्मों के सदाबहार गानों पर आधारित एक विशेष संगीत महफिल का आयोजन किया गया है।

बॉलीवुड की 'धक धक गर्ल' माधुरी दीक्षित का जन्मदिन 15 मई को -होता है। इसी उपलक्ष्य में उन्हें संगीतमय बधाई देने के लिए यह कार्यक्रम 15 मई की शाम 6 बजे से नासिक शहर के शालीमार स्थित 'परशुराम साईखेडकर हॉल' में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में नाशिक के जाने-माने गायक अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे

मुख्य प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में ज्ञानेश वर्मा, अश्विनी सरदेशमुख, गुलाब वाघ, स्वाती जाधव, रामचंद्र कुलकर्णी, संजय देवपुरकर, संजय भंडारी, श्रद्धा शिंदे, ज्योती नाफड़े, रंजना महाजन, सुनंदा मोरे, अनुराधा गावंडे आदि शामिल है, जो सभी कलाकार मुमताज के दौर के रेट्रो गानों से लेकर माधुरी दीक्षित के चार्टबस्टर गीतों तक का सफर श्रोताओं को कराएंगे। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण नाशिक के सुबोध मिश्रा होंगे, जो अपनी अनूठी शैली में कार्यक्रम का संचालन करेंगे।

संगीत प्रेमियों से लाभउठाने की अपील

कार्यक्रम का उद्घाटन 'अफलातून' के अध्यक्ष हरीश ठक्कर, मशहूर गायक उमेश गायकवाड, बाबाज थियेटर के प्रशांत जुन्नरे, संगीत स्पर्धा संयोजक निखिल मुले और समीर औतुरकर की गरिमामयी उपस्थिति में होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक उमेश मालवी है। उन्होंने नासिक के रसिकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर शानदार शाम का आनंद लें और स्थानीय गायकों का उत्साह बढ़ाएं।

दिल्ली के इंदिरा भवन में CWC की बैठक जारी, मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्रवाई के लिए रणनीति पर मंथन

भारत को मिला अफगानिस्तान का नया रास्ता, 730 किमी चाबहार-जहेदान रेल लिंक पूरा, 3-4 महीने में दौड़ेगी ट्रेन

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो