मन नहीं लग रहा था...इसलिए मां को मार डाला! थाने पहुंचकर युवक ने सुनाई कहानी तो मच गया हड़कंप 
नासिक

मन नहीं लग रहा था...इसलिए मां को मार डाला! थाने पहुंचकर युवक ने सुनाई कहानी तो मच गया हड़कंप

Maharashtra Crime News: नाशिक में हत्या के बाद आरोपी अरविंद खुद पुलिस थाने पहुंचा और अधिकारियों से कहा कि मैं बोर हो गया था, इसलिए अपनी मां को मार डाला। अब मुझे गिरफ्तार कर लो।

अर्पित शुक्ला

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नाशिक से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने अपनी वृद्ध मां की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह ऊब गया था। इसके बाद आरोपी ने खुद ही थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।

दरअसल, यह पूरी घटना नाशिक के जेल रोड स्थित शिवाजीनगर इलाके की है, जहां मंगलवार (7 अक्टूबर) की रात 58 वर्षीय अरविंद मुरलीधर पाटिल ने अपनी 80 वर्षीय मां, यशोदाबाई मुरलीधर पाटिल का गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी।

'बोर हो गया था, इसलिए मां को मार दिया'

हत्या के बाद आरोपी अरविंद खुद नाशिक रोड पुलिस थाने पहुंचा और अधिकारियों से कहा, "मैं बोर हो गया था, इसलिए अपनी मां को मार डाला। अब मुझे गिरफ्तार कर लो।" पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया और घर की तलाशी ली। घर पहुंचने पर पुलिस को यशोदाबाई का शव मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आरोपी के खिलाफ नासिक रोड पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी मानसिक रूप से बीमार है

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी अरविंद उर्फ बालू पाटिल को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। वह शादीशुदा है, लेकिन उसकी पत्नी उसकी बिगड़ती मानसिक हालत के कारण कुछ समय पहले उसे छोड़कर चली गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की मानसिक स्थिति की भी चिकित्सकीय जांच कराई जा रही है।

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो

स्ट्रेचर पर लेटे दिखे कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई हमले के बाद पहला VIDEO