नासिक सिंहस्थ तैयारी ( सोर्स: सोशल मीडिया )  
नासिक

नासिक सिंहस्थ तैयारी: 10 मिनट का सफर बना घंटों की परेशानी, एक साथ कई सड़क खुदाई; ट्रैफिक का संकट

Nashik Road Construction: नासिक में सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों के तहत एक साथ कई सड़कों पर काम शुरू होने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। 10 मिनट की दूरी तय करने में वाहन चालकों को घंटों लग रहे हैं।

अंकिता पटेल

Nashik Simhastha Kumbh Preparations: नासिक सिंहस्थ कुंभ मेले के मद्देनजर शहर प्रशासन द्वारा एक साथ कई सड़कों का काम शुरू किए जाने से नागरिकों को भारी मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वर्तमान में कॉलेज रोड, त्र्यंबक रोड, इंदिरा नगर अंडरपास, फेम थिएटर, तपोवन मार्ग, नांदूर नाका और मुंबई नाका जैसे प्रमुख क्षेत्रों में खुदाई का काम जारी है। स्थिति यह है कि 10 मिनट के काम से घर से निकलने वाले वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रह रहे हैं।

अतिक्रमण और अवैध पार्किंग ने बढ़ाई मुसीबत

जिला परिषद की पुरानी इमारत के सामने खुदाई कार्य चल रहा है। यहां वैकल्पिक मार्ग दोतरफा (टू-वे) होने के बावजूद लोग सड़क किनारे वाहन पार्क कर देते हैं, जिससे जाम और विकराल हो जाता है। इसी तरह गंगापुर नाका मार्ग बंद होने से विठ्ठल मंदिर चौक पर यातायात का अत्यधिक दबाव बढ़ गया है। सड़कों पर चल रहे इस काम से स्थानीय व्यापारियों का व्यवसाय भी ठप पड़ गया है क्योंकि ग्राहकों के लिए दुकानों तक पहुंचना नामुमकिन हो गया है।

बोर्ड परीक्षार्थियों की बढ़ी मुश्किलें

वर्तमान में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा चल रही है और जल्द ही 10वीं की परीक्षा भी शुरू होने वाली है। कई परीक्षा केंद्र दूर-दराज के क्षेत्रों में हैं। अनिश्चित ट्रैफिक जाम को देखते हुए अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय से काफी पहले घर से निकलें ताकि परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंच सकें, जाम की वजह से छात्रों के मन में परीक्षा छूटने का डर बना रहता है।

सुधार के लिए आवश्यक मांगें

नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि वैकल्पिक मागों के प्रवेश बिंदुओं पर ट्रैफिक वार्डन तैनात किए जाएं। प्रमुख चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी सिर्फ सुबह-शाम नहीं, बल्कि पूरे दिन होनी चाहिए। साथ ही वैकल्पिक मार्गो पर अवैध पार्किंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि यातायात सुचारू रह सके।

हमारे पास उपलब्ध जनशक्ति का पूर्ण उपयोग किया जा रहा है। हमने अतिरिक्त बल तैनात किया है और जल्द ही जाम वाले प्रमुख चौराहों पर और अधिक ट्रैफिक वार्डन नियुक्त किए जाएंगे ताकि जनता को राहत मिल सके।

-सहायक पुलिस आयुक्त, अम्रिता शिंदे

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया