Sanjay Raut Video Bomb:नासिक महानगरपालिका चुनाव (सोर्सः सोशल मीडिया) 
नासिक

संजय राऊत के वीडियो बम से राजनीतिक गलियारों में मची खलबली, भाजपा के कामकाज पर खड़े किए सवाल

Sanjay Raut Video Bomb: नासिक महानगरपालिका चुनाव के बाद संजय राऊत द्वारा साझा किए गए वीडियो से भाजपा की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं, जिससे शहर की राजनीति में नई हलचल मच गई है।

आंचल लोखंडे

Maharashtra Politics: नासिक महानगरपालिका चुनाव के नतीजे घोषित होने के बावजूद राजनीतिक हलचल थमने का नाम नहीं ले रही है। शिवसेना (ठाकरे गुट) के सांसद संजय राऊत द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो से नासिक के राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है और भाजपा मुश्किल में फंसती नजर आ रही है।

चुनाव जीत के जश्न के दौरान हुई कथित बातचीत का वीडियो सामने लाकर राऊत ने सीधे तौर पर भाजपा के कामकाज पर सवाल खड़े किए हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो भाजपा कार्यालय का है और चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले का बताया जा रहा है। वीडियो में विधायक राहुल ढिकले और मंत्री गिरीश महाजन के बीच प्रभाग क्रमांक 30 (डी) के नतीजों को लेकर हुई बातचीत सुनी जा सकती है।

“और यही हमें हिंदुत्व सिखाएंगे?”

वीडियो सामने आते ही राजनीतिक माहौल गरमा गया है और भाजपा पर आरोपों की बौछार शुरू हो गई है। ठाकरे गुट का आरोप है कि इस वीडियो के माध्यम से भाजपा की कथित राजनीतिक चालें, वोटों की गणित और सत्ता के दुरुपयोग से जुड़े बयान उजागर हुए हैं। इसी को लेकर संजय राऊत ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कटाक्ष करते हुए लिखा “और यही हमें हिंदुत्व सिखाएंगे?”

राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदला

प्रभाग क्रमांक 30 (डी) में भाजपा उम्मीदवार अजिंक्य साने की जीत बेहद मामूली अंतर से हुई। शिवसेना शिंदे गुट के उम्मीदवार सागर देशमुख महज साढ़े तीन सौ वोटों से हार गए। वहीं, भाजपा से टिकट न मिलने पर पूर्व नगरसेवक सतीश सोनवणे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें चार हजार से कुछ अधिक वोट ही मिल सके। इस मुकाबले में एमआईएम उम्मीदवार को करीब 4,500 वोट मिले, जिससे राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गया।

नासिक की राजनीति में जबरदस्त हलचल मच गई

विपक्ष का आरोप है कि वोटों के बंटवारे का सीधा फायदा भाजपा को मिला और इसी मुद्दे को संजय राऊत ने इस वीडियो के जरिए उजागर किया है। इस ‘वीडियो बम’ के बाद नासिक की राजनीति में जबरदस्त हलचल मच गई है और भाजपा अब बचाव की मुद्रा में नजर आ रही है। अब देखना यह है कि भाजपा इस पूरे मामले पर क्या प्रतिक्रिया देती है या फिर एक बार फिर चुप्पी साध लेती है। पूरे राजनीतिक जगत की निगाहें इस पर टिकी हुई हैं।

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट