प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

हीरावाड़ी लूट कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी, 5 लाख की लूट का खुलासा

Panchavati Crime: नासिक के पंचवटी हीरावाड़ी में अनार व्यापारी से 5 लाख की लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता। क्राइम ब्रांच ने तीन दिन पीछा कर मुख्य सूत्रधार पवन नेमनार को नांदगांव से गिरफ्तार किया।

अंकिता पटेल

Hirawadi Pomegranate Trader Robbery News: नासिक पंचवटी के हीरावाड़ी इलाके में पिछले दिनों एक अनार व्यापारी को बंदूक की नोक पर लूटने की सनसनीखेज वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अंबड क्राइम ब्रांच की टीम ने तीन दिनों तक फिल्मी अंदाज में पीछा करने के बाद मुख्य सूत्रधार पवन नाना नेमनार (26, निवासी पिंपलगांव बसवंत) को नांदगांव में जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया।

पवन ने ही लुटेरों को व्यापारी के पास बड़ी नकदी होने की 'टिप' दी थी और वारदात के बाद से वह लगातार ठिकाने बदल रहा था। बता दें कि हीरावाड़ी क्षेत्र में एक अनार व्यापारी को जबरन रिक्शे में बिठाकर अपराधियों ने डराया धमकाया था और रिवाल्वर की नोक पर उनसे 5 लाख रुपये छीन लिए जांच में पता चला कि पवन नेमनार, जो खुद पिंपलगांव बसवंत का रहने वाला है, उसने व्यापारी की गतिविधियों पर नजर रखी थी।

उसने सटीक जानकारी किशोर नामक संदिग्ध को दी थी, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस डकैती को अंजाम दिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए पवन ने पुलिस के साथ 'चूहे-बिल्ली' का खेल खेला।

उल्हासनगर से चालीसगांव तक पीछा कर लुटेरे को पकड़ा

अंबड क्राइम ब्रांच की टीम जब तकनीकी विश्लेषण के आधार पर उसका पीछा कर रही थी, तब उसने पहले उल्हासनगर और फिर चालीसगांव भागकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश की।

हालांकि, पुलिस की विशेष टीम लगातार उसके पीछे लगी रही। येओला और नांदगांव पुलिस के साथ समन्वय बिठाकर आखिरकार उसे नांदगांव में धर दबोचा गया। इस सफल ऑपरेशन को अंबड क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुलिस उपनिरीक्षक मोतीलाल पाटिल, दिलीप पाशा, कांस्टेबल प्रकाश बोडके, परमेश्वर दराडे, योगेश चव्हाण और भूषण सोनवणे की टीम ने अंजाम दिया।

पवन को हिरासत में लेने के बाद आगे की कानूनी कार्यवाही और पूछताछ के लिए पंचवटी पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और लूटी गई शेष राशि की बरामदगी की कोशिश कर रही है।

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन