छत्रपति संभाजीनगर में फर्जी नंबर से बसें बेचने की कोशिश, क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को दबोचा

Chhatrapati Sambhajinagar:शहर में बढ़ती ट्रैफिक की समस्याओं को रोकने हेतु क्राइम ब्रांच की ऑपरेशन।अवैध रुप से नकली नंबर और इंजन-चेसिस नंबर वाली बसे बेचने की कोशिश में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार।
छत्रपति संभाजीनगर
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar: छत्रपति संभाजीनगर, शहर में बढ़ती ट्रैफिक की समस्याओं को रोकने के लिए पुलिस आयुक्तालय के क्राइम ब्रांच ने एक ऑपरेशन चलाया, जिसमें नकली नंबर और इंजन-चेसिस नंबर वाली बसे बेचने की कोशिश कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह ऑपरेशन 27 नवंबर को बुढी लाईन परिसर में किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम शेख सोहेब उर्फ आमेर शेख हुसैन उर्फ आमेर हसूल निवासी (26) और हरसुल निवासी अरबाज खान उर्फ शाहरुख आबिद खान पठान (25) हैं क्राइम ब्रांच के अमलदार शैलेश लक्ष्मण असकर ने मामले में शिकायत दर्ज कराई।

क्राइम ब्रांच की इलाके में पेट्रोलिंग

इसके मुताबिक, 27 नवंबर को क्राइम ब्रांच के सब-इंस्पेक्टर नवनाथ पाटवदकर की टीम के साथ इलाके में पेट्रोलिंग करते समय जानकारी मिली कि गांव के बाहर से मिनी बसें लाई जा रही हैं और उनके इंजन और चेसिस नंबर बदलकर स्टाम्प पेपर पर बेचे जा रहे हैं।

जानकारी मिलने पर टीम तुरंत बुड्डी लाइन परिसर में पहुंची। वहां स्कूल बस जैसे लेटर वाली चार बसें खड़ी दिखीं। बस (MH-20-CT-4067) चला रहा अरबाज खान वहां दिखाई दिया। जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने गाड़ी के कोई डॉक्यूमेंट नहीं दिखाए।

दस्तावेजों की जांच में हुआ खुलासा

दस्तावेजों की जांच करने में इसमें कई गड़बड़ियां पायी गयी। जांच में पता चला कि अरबाज खान और शेख सोहेब गाड़ियों पर नंबर प्लेट, इंजन और चेसिस नंबर बदलकर गाड़ियां बेच रहे थे। इस मामले में सिटी चौक पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। आगे की जांच कांस्टेबल मुनीर पठान कर रहे हैं। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच के पीआई गजानन कल्याणकर के मार्गदर्शन में सब-इंस्पेक्टर नवनाथ पटवाडकर, कांस्टेबल सिद्धार्थ थोरात यशवंत गोबडे, अमोल मगले और अन्य ने परी की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com