प्याज  
नासिक

नाशिक में प्याज किसानों पर दोहरी मार! भारी बारिश से पौधे नष्ट, उत्पादन घटने का अनुमान

Nashik onion farmers: नाशिक में भारी बारिश से प्याज किसानों की फसल बर्बाद, रोपे नष्ट होने से उत्पादन घटने और निर्यात प्रभावित होने की आशंका। केंद्र सरकार प्याज आयात पर विचार कर रही है।

अर्पित शुक्ला

Nashik News: सितंबर में हुई भारी बारिश और अक्टूबर में जारी बेमौसम वर्षा ने नाशिक जिले के प्याज उत्पादक किसानों का गणित बिगाड़ दिया है. रोपाई के लिए तैयार गर्मी के प्याज (उन्हाल कांदा) के रोपे पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, जिसके चलते पिछले साल के मुकाबले इस साल प्याज का उत्पादन क्षेत्र काफी कम होने और परिणामस्वरूप उत्पादन घटने का अनुमान लगाया जा रहा है.

नुकसान का आकलन

सितंबर में अतिवृष्टि और अक्टूबर में बेमौसम बारिश के कारण नाशिक जिले में मक्का और सोयाबीन के साथ-साथ गर्मी के प्याज के रोपों को भारी नुकसान हुआ है. पिछले 9 दिनों की बेमौसम बारिश में ही 1,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र के प्याज के रोपे पानी में डूब गए हैं. किसानों के पास अब रोपाई के लिए रोपे ही नहीं बचे हैं, जिससे उनके सामने यह सवाल खड़ा हो गया है कि वे रोपाई के लिए पौधे कहाँ से लाएँगे.

लागवडी में देरी से उत्पादन पर असर

अगर किसान अब नए सिरे से गर्मी के प्याज के बीज तैयार करने का फैसला करते हैं, तो जमीन को तैयार होने में (वाफसा होने में) कम से कम 20 दिनों का समय लगेगा

किसान नेता ने कहा कि किसानों के हाथ में अब प्याज के रोपे ही नहीं बचे हैं. अगर अब नया बीज डाला भी जाता है, तो वह फरवरी में रोपाई के लिए तैयार होगा. फरवरी में प्याज की अच्छी वृद्धि के लिए आवश्यक ठंडी जलवायु नहीं होती है, जिससे उत्पादन पर नकारात्मक असर पड़ेगा.

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z