प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशस मीडिया ) 
नासिक

जश्न भी, सुरक्षा भी: न्यू ईयर पर नासिक पुलिस अलर्ट मोड में, शराब बिक्री को मिली विशेष छूट

Nashik New Year: नासिक में 2025 की विदाई और 2026 के स्वागत के लिए भव्य तैयारियां पूरी हैं। सरकार की छूट से होटल-बार देर रात तक खुलेंगे, जबकि पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

अंकिता पटेल

Nashik New Year Celebration: नासिक वर्ष 2025 की विदाई और 2026 के भव्य स्वागत के लिए नासिक पूरी तरह तैयार है। उत्सव के उत्साह को दोगुना करने के लिए महाराष्ट्र सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने शराब की बिक्री और बार के संचालन के समय में विशेष रियायत दी है।

नासिक के होटल, रिसॉर्ट और क्लबों में जश्न को तैयारियां अंतिम चरण में हैं, जबकि पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमर कस ली है।

देर रात तक खुली रहेंगी दुकानें और बार

प्रशासन द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, 31 दिसंबर की रात के लिए समय सीमा इस प्रकार बढ़ाई गई हैः विदेशी शराब की दुकानें (FL-2): आमतौर पर रात 10:30 बजे बंद होने वाली दुकानें अब रात 1 बजे तक खुली रह सकेंगी।

परमिट रूम और क्लब (FL-3/FL-4): बियर बार और होटलों में शराब परोसने की अनुमति सुबह 5 बजे तक दी गई है। देशी शराब की दुकानेंः इन्हें भी रात 1 बजे तक व्यवसाय करने की छूट मिली है।

यह भी पढ़ें:-

इस बार नववर्ष के स्वागत में नासिक मनपा चुनाव का रोमांच भी शामिल है। चुनाव की तैयारी कर रहे कई इच्छुक उम्मीदवार अपने समर्थकों के लिए विशेष दावतों का आयोजन कर रहे हैं। इसके साथ ही, होटल और रिसॉर्ट्स ने पर्यटकों को लुभाने के लिए लाइव बैंड, डीजे और विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की है।

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो