Nashik NCMC Card ( Source: Social Media ) 
नासिक

नासिक में स्मार्ट ट्रैवल की दिशा में कदम, NCMC कार्ड पंजीकरण हुआ तेज, वरिष्ठ नागरिकों को राहत

Nashik Public Transport Card: नासिक में NCMC कार्ड पंजीकरण तेज, नए केंद्र बढ़ने से भीड़ घटी। वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं को एसटी बस रियायत लेने में बड़ी राहत मिली।

अंकिता पटेल

Nashik NCMC Card: नासिक शहर में एस.टी. (एसटी) बस यात्रा में सरकारी रियायतों का लाभ उठाने के लिए आवश्यक एनसीएमसी (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) पंजीकरण की प्रक्रिया अब काफी तेज हो गई है।

प्रशासन द्वारा की गई प्रभावी और विकेंद्रीकृत योजना के कारण आम नागरिकों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं को बड़ी राहत मिल रही है। इससे पहले पंजीकरण के लिए चुनिंदा केंद्रों पर भारी भीड़ के कारण यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा था, जिसे देखते हुए अब केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई है।

शहर के हर कोने में पंजीकरण की सुविधा

नागरिकों की असुविधा को देखते हुए प्रशासन ने विभागवार नए केंद्र शुरू किए हैं, जिससे लंबी दूरी तय करने की मजबूरी खत्म हो गई है। अब निम्नलिखित प्रमुख इलाकों में पंजीकरण केंद्र उपलब्ध हैं निमाणी बस स्टैंड, मेला बस स्टैंड, महामार्ग बस स्टैंड। पाथर्डी, मखमलाबाद, पुराना नासिक, पवन नगर, सिडको, उपनगर, नासिक रोड, जेल रोड और अन्य केंद्र म्हसरूल, पंचवटी, द्वारका, सातपुर, अशोक नगर और इंदिरा नगर।

पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज

पंजीकरण की प्रक्रिया को अत्यंत सरल और पारदर्शी रखा गया है। नागरिकों को केंद्र पर केवल दो चीजें साथ लानी होंगी। आधार कार्डः पहचान और पते के प्रमाण के लिए, सक्रिय मोबाइल नंबरः पंजीकरण के दौरान ओटीपी प्राप्त करने के लिए, इस कार्ड के माध्यम से यात्री एस.टी. बसों में मिलने वाली विभिन्न सरकारी रियायतों (जैसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त यात्रा और महिलाओं के लिए 50% छूट) का सुव्यवस्थित लाभ उठा सकेंगे।

परिवहन महामंडल और स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर जल्द से जल्द इस 'स्मार्ट कार्ड' का पंजीकरण पूरा करें।

नासिक वासियों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत्त किया है, क्योंकि अब उन्हें घर के पास ही सुव्यवस्थित तरीके से यह डिजिटल सेवा मिल रही है। इससे समय की बचत के साथ-साथ यात्रा भी अधिक सुविधाजनक हो जाएगी।

भाजपा मुख्यालय में महामंत्रियों की हाई-लेवल मीटिंग, आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बना मास्टरप्लैन

कंगना रनौत मुस्लिम समुदाय से मांगें माफी... भड़के वारिस पठान, कहा- भाजपा नेतृत्व ऐसे नेताओं पर लगाए लगाम

CJI सूर्यकांत के विरोध के बीच NLSIU ने 34वां दीक्षांत समारोह किया कैंसिल, 12 सितंबर को होना था आयोजन

बिहार में खुलेगी पहली ऑल-विमेन यूनिवर्सिटी, छात्रा से वीसी तक सब महिलाएं; सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

22 हजार करोड़ के कर्ज पर सिर्फ 6.5 करोड़ में समझौता? सुभाष चंद्रा की कर्जमाफी पर विजय माल्या का तंज