मंत्री दादा भुसे  (सोर्सः सोशल मीडिया)
नासिक

मनपा स्कूलों में छात्रों की संख्या 50 हजार पार ले जाने का दादा भुसे का लक्ष्य, नासिक में शिक्षणाचा कुंभ आयोजित

Shikshanacha Kumbh: नासिक मनपा स्कूलों में छात्र संख्या 50 हजार से अधिक करने के लक्ष्य के साथ ‘शिक्षणाचा कुंभ’ उपक्रम व्यापक स्तर पर लागू किया जाएगा। दादा भुसे ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया।

आंचल लोखंडे

Nashik Municipal Schools: राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने नासिक मनपा के शिक्षण विभाग द्वारा आयोजित आदर्श शिक्षक पुरस्कार समारोह में कहा कि शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और राष्ट्रप्रेम के संस्कार बोने चाहिए। उन्होंने आगामी कुंभ मेले की पृष्ठभूमि पर मनपा स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं विकसित करते हुए ‘शिक्षणाचा कुंभ’ उपक्रम व्यापक स्तर पर लागू करने का आह्वान किया, ताकि मनपा स्कूलों में छात्रों की संख्या 50 हजार के पार पहुंच सके।

शिक्षा मंत्री भुसे ने बताया कि राज्य में 30 हजार शिक्षकों की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया जारी है, जिसमें से 'पवित्र पोर्टल' के माध्यम से पहले चरण में 13 हजार शिक्षकों की बिना-साक्षात्कार नियुक्ति की जा रही है। मनपा स्कूलों में भी शिक्षकों के पदों को भरने की कार्रवाई जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नई भर्ती में कला और खेल शिक्षकों को भी अवसर दिया जा रहा है ताकि छात्रों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिल सके।

मनपा स्कूलों में बढ़ेंगी मूलभूत सुविधाएं

इस अवसर पर उपमहापौर विलास शिंदे ने कहा कि मनपा स्कूलों के छात्रों ने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल की है और शिक्षकों का सम्मान उनके मनोबल को बढ़ाता है। कार्यक्रम में मनपा के शैक्षणिक पोर्टल का उद्घाटन किया गया और स्पर्धा परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों तथा उनका मार्गदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

आदर्श शिक्षक पुरस्कार

14 उत्कृष्ट शिक्षक आदर्श शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित

समारोह के दौरान 14 उत्कृष्ट शिक्षकों को 'आदर्श शिक्षक पुरस्कार' से सम्मानित किया गया, जिनमें रंजना मांडे, ज्योति भागवत, संगीता आढाव, संध्या जाधव, शोभा मगर, योगेश सूर्यवंशी, नाज परवीन खान, तबस्सुम शेख, राजश्री सोनेरी, सचिन चिखले, दिलीप गावित, अर्चना कापडणीस, रंजना पाटिल और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त उपशिक्षिका कुंदा बच्छाव शामिल हैं। कार्यक्रम में अतिरिक्त आयुक्त डॉ. अमित रंजन, सह आयुक्त स्मिता झगड़े सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और शिक्षक उपस्थित थे।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप