ठाणे के मनपा स्कूलों में बढ़ेंगी सुविधाएं, मेयर डिंपल मेहता ने किया निरीक्षण, आधुनिक शिक्षा पर दी जोर

Thane MBMC Schools Inspection: मीरा-भाईंदर की महापौर डिंपल मेहता ने मनपा स्कूलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सुविधाओं का खाका तैयार करने और छात्र-केंद्रित शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।
Thane MBMC Modern School Labs
ठाणे की मीरा-भाईंदर की महापौर डिंपल मेहता ने मनपा स्कूलों का निरीक्षण (सोर्स: नवभारत)
Published on
Updated on

Thane MBMC Modern School Labs: ठाणे जिले की मीरा-भाईंदर मनपा स्कूलों में आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुविधाएं विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है।

महापौर डिंपल विनोद मेहता ने बुधवार को तीन मनपा स्कूलों का निरीक्षण कर आधुनिक कंप्यूटर सिस्टम, अतिरिक्त कक्षाएं, लैब और जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण दौरे के दौरान चौक मराठी स्कूल क्रमांक 11, घोड़बंदर मराठी स्कूल क्रमांक 9 और चेना मराठी स्कूल क्रमांक 10, चेनागांव का निरीक्षण किया गया। महापौर ने स्कूल परिसरों में उपलब्ध सुविधाओं, कक्षाओं और विद्यार्थियों के लिए मौजूद शैक्षणिक संसाधनों की जानकारी ली।

आधुनिक कंप्यूटर और लैब पर जोर

महापौर ने संबंधित अधिकारियों को विद्यार्थियों के लिए आधुनिक कंप्यूटर सिस्टम उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिन स्कूलों में आवश्यकता है, वहां अतिरिक्त कक्षाएं बढ़ाने तथा आधुनिक लैब विकसित करने पर भी जोर दिया गया।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मनपा स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के अधिक अवसर मिलना चाहिए। इसके लिए तकनीकी संसाधनों के साथ आवश्यक शैक्षणिक और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। स्कूलों में ऐसा वातावरण तैयार करने पर जोर दिया गया, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ उनकी कौशल क्षमता का भी विकास हो सके।

Thane MBMC Modern School Labs
ठाणे की SRA परियोजनाओं पर एक्शन मोड में प्रताप सरनाईक, बोले- कागजी कार्रवाई नहीं, जमीन पर काम चाहिए

छात्र-केंद्रित शिक्षा पर जोर

महापौर डिंपल विनोद मेहता ने शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों से विद्यार्थियों के लिए छात्र-केंद्रित और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। उन्होंने स्कूलों की जरूरतों और विद्यार्थियों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं के विकास पर जोर दिया।

इस दौरान चेना स्थित मनपा स्कूल में आयोजित विद्यार्थी-पालक बैठक के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विजेता महिला पालकों को महापौर डिंपल मेहता ने सम्मानित किया।

Thane MBMC Modern School Labs
मुंबई के घाटकोपर में 61 साल के कारोबारी ने दी जान; परिचित से मिलने पहुंचे, फिर उसी की टेरेस से लगाई छलांग

निरीक्षण दौरे में शैक्षणिक, खेल एवं सांस्कृतिक समिति की सभापति स्नेहा पांडे, शहर अभियंता दीपक खांबित और शिक्षा अधिकारी सुलभा वटारे सहित संबंधित अधिकारी, प्रधानाचार्य और शिक्षक मौजूद रहे।

मनपा स्कूलों में आधुनिक संसाधनों और सुविधाओं के विकास से विद्यार्थियों को तकनीक आधारित शिक्षा के साथ बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलने की उम्मीद है। प्रशासन की ओर से स्कूलों की जरूरतों के अनुसार सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com