Mahayuti Wins:नासिक महानगरपालिका चुनाव (सोर्सः सोशल मीडिया) 
नासिक

नासिक में ‘लाडली बहनों’ ने जिताया महायुति को महापालिका चुनाव, महिला मतदाताओं का भारी समर्थन

Mahayuti Wins: नासिक महानगरपालिका चुनाव में ‘लाडली बहना’ योजना के प्रभाव से महिला मतदाताओं ने महायुति को भारी समर्थन दिया, जिससे भाजपा और शिंदे गुट की शिवसेना को बड़ी सफलता मिली।

आंचल लोखंडे

Nashik Municipal Election: लोकसभा चुनाव को छोड़कर विधानसभा, नगरपालिका और अब महानगरपालिका चुनावों के नतीजों ने यह साफ कर दिया है कि ‘लाडली बहना’ योजना का राजनीतिक लाभ भाजपा और शिंदे गुट की शिवसेना को लगातार मिल रहा है। हाल ही में घोषित महानगरपालिका चुनाव परिणामों ने एक बार फिर महिला मतदाताओं के महायुति के प्रति झुकाव को स्पष्ट रूप से सामने रखा है।

चुनावी प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महिला मतदाताओं पर विशेष फोकस रखा। मुख्यमंत्री फडणवीस की य. म. मैदान में आयोजित सभा में महिलाओं को अग्रिम पंक्तियों में स्थान दिया गया। कार्यकर्ताओं ने ‘लाडली बहनों’ का सम्मान करते हुए उन्हें आगे बैठाया, जहां मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि उनके कार्यकाल में यह योजना कभी बंद नहीं होगी। इसी तरह, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के प्रचार अभियान का केंद्र भी ‘लाडली बहना’ योजना ही रही।

महाअघाड़ी का सूपड़ा साफ

इस रणनीति का असर सीधे चुनावी आंकड़ों में नजर आया। भले ही शिंदे गुट की शिवसेना को पूर्ण बहुमत न मिला हो, लेकिन उसका प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा और पार्टी दूसरे सबसे बड़े दल के रूप में उभरकर सामने आई। महिला मतदाताओं के मजबूत समर्थन के चलते महाअघाड़ी को करारी हार का सामना करना पड़ा।

देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे को खुलकर समर्थन

महानगरपालिका चुनाव के लिए नासिक में कुल 6,56,675 महिला मतदाता पंजीकृत थीं, जिनमें से 3,64,696 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा और शिंदे गुट की जीत के आंकड़े यह संकेत देते हैं कि नासिक की महिला मतदाताओं ने दोनों ‘लाडले भाइयों’ देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे को खुलकर समर्थन दिया।

UPI लेनदेन में महाराष्ट्र का दबदबा: 2.94 लाख करोड़ के ट्रांजेक्शन के साथ नंबर-1; जानें अन्य राज्यों का हाल

अनन्या बिड़ला vs काव्या मारन: नेट वर्थ, बिजनेस, उम्र और IPL (RCB vs SRH) में किसका जलवा?

बिहार को बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने गंगा पर बने 'नीतीश सेतु' का किया उद्घाटन

सियांग घाटी की चिंताओं पर एक्शन में गृह मंत्रालय! अमित शाह ने कहा- प्रशासन के जरिए भेजें बात, ऐसे होगा काम

मेटा, BJP का बेटा है! यूथ कांग्रेस ने मुंबई-हैदराबाद-गुरुग्राम में META के दफ्तरों में किया हंगामा