बिहार को बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने गंगा पर बने 'नीतीश सेतु' का किया उद्घाटन

PM Narendra Modi Inaugurate Nitish Setu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के वैशाली जिले में गंगा नदी पर बने 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन किया। यह पुल करीब 4,280 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है।
pm narendra modi inaugrate nitish setu
नीतीश सेतु का उद्घाटनसौजन्य-सोशल मीडिया स्क्रीनग्रैब
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के वैशाली जिले में नीतीश सेतु का उद्घाटन किया।

  • यह परियोजना पटना के कच्ची दरगाह को वैशाली के बिदुपुर से जोड़ती है।

  • परियोजना में करीब 9.7 किलोमीटर का मुख्य पुल और 10 किलोमीटर की एप्रोच सड़कें शामिल हैं।

Nitish Setu Inauguration: पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार में गंगा पर बने नीतीश सेतु का उद्घाटन किया। 19.7 किलोमीटर लंबा यह पुल पटना के कच्ची दरगाह को वैशाली के बिदुपुर से जोड़ता है। बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली जिले में 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन किया।

इस मौके पर बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त), केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और अन्य लोग मौजूद रहे।

'नीतीश सेतु' का उद्घाटन

'नीतीश सेतु' गंगा नदी पर बना एक 'एक्सट्राडोज्ड केबल-स्टेयड' पुल है, जिसे लगभग 4,280 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। 19.7 किलोमीटर लंबी यह परियोजना पटना जिले में NH-22 पर स्थित 'कच्ची दरगाह' को वैशाली जिले में NH-322 पर स्थित 'बिदूपुर' से जोड़ती है। इसमें 9.7 किलोमीटर लंबा मुख्य पुल और 10 किलोमीटर लंबी एप्रोच सड़कें शामिल हैं।

पीएम मोदी ने रोड शो में लिया हिस्सा

नीतीश सेतु के उद्धाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली में रोड शो में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और अन्य लोग मौजूद रहे।

निशांत कुमार ने जताया आभार

बिहार में 'नीतीश सेतु' का नाम नीतीश कुमार पर रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाने वाले 'नीतीश सेतु' पर मंत्री निशांत कुमार ने आभार व्यक्त किया। निशांत कुमार ने कहा, प्रधानमंत्री 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन कर रहे हैं। मेरे पिता के नाम पर 'नीतीश सेतु' का नाम रखे जाने के लिए, मैं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरे पिता की दूरदृष्टि, उनके मार्गदर्शन और बिहार के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही, यह बिहार की सेवा में उनके 20 वर्षों के योगदान के प्रति सम्मान भी है।

खबर अपडेट की जा रही है...