प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
नासिक

नासिक मनपा चुनाव: दिग्गजों के साथ नए चेहरे मैदान में, चुनावी संग्राम तेज; उम्मीदवारों की लंबी सूची

Civic Polls Nashik: मनपा चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन सभी प्रमुख दलों ने उम्मीदवारों की सूची घोषित की। BJP ने दिग्गजों के साथ कई नए चेहरों को मैदान में उतारते हुए अनुभव और युवा शक्ति का संतुलन साधा।

अंकिता पटेल

Nashik Election Nomination Last Day: नासिक महानगरपालिका चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन राजनीतिक सरगर्मियां अपने चरम पर रहीं। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक सूचियां घोषित कर दी हैं।

शहर के विभिन्न प्रभागों से पुराने दिग्गजों के साथ-साथ कई नए चेहरों को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख चेहरे भाजपा ने अपनी सूची में अनुभव और युवा शक्ति का मिश्रण रखा है।

प्रमुख उम्मीदवारों मेंः रुपाली नन्नावरे, रंजना भानसी, दीपाली गिते, अरुण पवार, ऐश्वर्या जेजुरकर, इंदुबाई खेताडे, रिद्धीश निमसे, नामदेव शिंदे, प्रियंका माने, जुई शिंदे, मच्छिंद्र सानप, गौरव गोवर्धने, मोनिका हिरे, सरिता सोनवणे, सागर लामखडे, हेमंत शेट्टी, खंडू बोडके, चंद्रकला धुमाल, नीलम पाटिल, गुरमित बग्गा, चित्रा तांदले, बालू काकड, रोहिणी पिंगले, मनीष बागुल, सुरेश पाटिल, स्वाती भामरे, हिमगौरी आहेर, योगेश हिरे, कविता लोखंडे, उषा बेंडकोली, अंकिता शिंदे, प्रवीण पाटिल, भारती धिवरे, दिनकर पाटिल, संगीता घोटेकर, अमोल पाटिल, विश्वास नागरे, कलावती सांगले, माधुरी बोलकर, समाधान देवरे, सविता काले, - मानसी शेवरे, सोनाली भंदुरे, नितीन निगल, राजेंद्र आहेर, वर्षा येवले, नुपूर सावजी और शिवाजी गांगुर्डे जैसे नाम शामिल हैं।

शिवसेना (शिंदे एवं उद्धव गुट) का मुकाबला

दोनों ही गुटों ने अपने वफादार कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया हैः शिंदे सेनाः नयना रामवंशी, गणेश चव्हाण, उर्मिला निरगुडे, प्रवीण जाधव, पूनम मोगरे, कविता कर्डक, सविता जाधव, सतनाम राजपूत, अजय बोरस्ते, राजेंद्र सूर्यवंशी, रोहिणी शिरसाठ, प्रेम पाटिल, अरुण घुगे, इंदुबाई नागरे और, पल्लवी पाटिल। उद्धव सेनाः अनिता पेलमहाले, वसंतराव मोराडे, मथुरा सुनील गांगर्डे, मनीषा बागुल, वैभव ठाकरे, बालाजी मालोदे, सीमा काकडे, महेंद्र आव्हाड, महेश शेलके, किशोर धोत्रे, कविता आव्हाड और रंजना थोरवे।

मनसे और कांग्रेस की स्थिति

राज ठाकरे की मनसे ने भी शहर में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बड़ी सूची जारी की है- मनसेः प्रिया गांगुर्डे, शीतल मंडलिक, संदीप भवर, निकिता दोंदे, कविता कुलकर्णी, नवनाथ जाधव, सत्यम खंडाले, भाग्यश्री कोरडे, विशाल गुंबाडे, किरण जाधव, फरिदा सलीम शेख और राहुल पाटिल, कांग्रेस: गुलजार कोकणी, संतोष ठाकुर, वत्सल्या खैरे, विश्वास मोराडे, माधवी पाटिल, अशोक खोडे, आशा मोरे, जिम सोफियान इब्राहिम, सामिया सुमेर खान और दिगंबर नाडे।

प्रभागों में बढ़ी चुनावी तपिश

नामांकन के अंतिम दिन उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए फॉर्म भरे। अब सबकी नजरें नामांकन पत्रों की छाननी पर टिकी है। कई प्रभागों में एक ही परिवार के सदस्य या पुराने सहयोगी अब आमने-सामने होगे, जिससे मुकाबला काफी कड़ा हो गया है।

पार्टी की आधिकारिक सूची में जगह न मिलने वाले कुछ नाराज कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर भी पर्चा भरा है, जो प्रमुख दलों के लिए चिंता का विषय बन सकता है।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना