नासिक मनपा सिंहस्थ कुंभ  सोर्स: सोशल मीडिया
नासिक

नासिक मनपा संपत्तियों का बनेगा प्रॉपर्टी बैंक, कर्मचारियों को 31,500 का दिवाली बोनस! महापौर ने लिए कई फैसले

Nashik Property Bank Plan: नासिक मनपा GIS सर्वे के जरिए प्रॉपर्टी बैंक बनाएगी। सिंहस्थ कुंभ से पहले स्वास्थ्य व्यवस्था, जलापूर्ति और बंद स्कूलों को लेकर भी बड़े फैसले लिए गए।

मनीषा बोंदरे

Nashik Property Bank Kumbh Preparation: नासिक मनपा शहर की निर्मित संपत्तियों, खाली भूखंडों और अन्य परिसंपत्तियों का GIS सर्वे कर प्रॉपर्टी बैंक तैयार करेगी। सिंहस्थ कुंभ को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं और मनुष्यबल का नियोजन, जलापूर्ति की व्यापक नीति और बंद स्कूलों को फिर शुरू करने की तैयारी भी की जा रही है।

सिंहस्थ कुंभ मेले से पहले बंद स्कूल होंगे चालू

सिंहस्थ कुंभ से पहले नासिकशहर की व्यवस्था को नए सिरे से मजबूत करने की तैयारी शुरू हो गई है। मनपा शहर की सभी संपत्तियों का GIS सर्वे कर उनका प्रॉपर्टी बैंक तैयार करेगी, वहीं बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं और मनुष्यबल का भी नियोजन किया जाएगा।

जलापूर्ति, बंद स्कूल, शहर का सौंदर्यीकरण और मनपा कर्मचारियों के लिए दीपावली अनुदान को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।

कुंभ के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत होगी

आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले को देखते हुए शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, साधु-महंतों और पर्यटकों के नासिकआने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए मनुष्यबल, चिकित्सा सुविधाओं, आवश्यक उपकरणों और अन्य व्यवस्थाओं का नियोजन किया जाएगा।

उन्नत नासिकअभियान के तहत सुंदर नासिकउपक्रम को भी गति देने का निर्णय लिया गया है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों का नियोजनबद्ध सौंदर्यीकरण, सार्वजनिक स्थानों का सुशोभीकरण, सड़कों और चौकों को आकर्षक स्वरूप देने के साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

GIS सर्वे के बाद बनेगा प्रॉपर्टी बैंक

मनपा की निर्मित संपत्तियों, खाली भूखंडों और अन्य परिसंपत्तियों का GIS सर्वेक्षण कराया जाएगा। इसके जरिए प्रत्येक संपत्ति की वर्तमान स्थिति, उपयोग, उपलब्धता और संभावित उपयोग की जानकारी एक जगह संकलित होगी। इसी आधार पर मनपा का प्रॉपर्टी बैंक तैयार किया जाएगा।

सामाजिक संस्थाओं को मनोरंजन केंद्र, संस्कार केंद्र और अध्ययनिका जैसे सामाजिक उपक्रमों के लिए मनपा की संपत्तियां उपलब्ध कराने के लिए रेडी रेकनर दर के बजाय निर्माण पर हुए खर्च को आधार बनाया जाएगा। इसके तहत 0.5 प्रतिशत किराया दर पर संपत्ति उपलब्ध कराने का निर्णय लिया जाएगा।

बंद स्कूल फिर शुरू करने की तैयारी

मनपा के बंद स्कूलों का रविवार को शिक्षा मंत्री दादा भुसे की उपस्थिति में निरीक्षण किया गया। इन्हें दोबारा शुरू करने के लिए प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। गुटनेताओं की ओर से इस संबंध में 11 मुद्दों का पत्र भी दिया गया है।

स्कूलों को एडॉप्शन के आधार पर गोद लेने की इच्छुक संस्थाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। CSR के माध्यम से स्कूल भवनों, बुनियादी सुविधाओं और शैक्षणिक सुविधाओं के नवीनीकरण को भी गति देने की तैयारी है।

जलापूर्ति की बनेगी व्यापक नीति

दुष्काल जैसी स्थिति की पृष्ठभूमि में शहर की जलापूर्ति को लेकर उपलब्ध जलसाठे, नागरिकों की जरूरत और आगामी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए नीति तैयार की जाएगी। नया WTP प्लांट भी शुरू होने जा रहा है। जलापूर्ति व्यवस्था को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप मजबूत करने पर जोर रहेगा।

रामझूला प्रकल्प पर भी चर्चा

शहर के महत्वाकांक्षी रामझूला प्रकल्प को लेकर भी चर्चा हुई। शहर की भविष्य की जरूरतों को देखते हुए जनप्रतिनिधियों, विशेषज्ञों और संबंधित घटकों के सुझावों पर विचार कर आवश्यक बदलाव किए जा रहे हैं।

कर्मचारियों को 31,500 रुपए का अनुदान

मनपा कर्मचारियों के वेतन और अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए आगामी दीपावली के अवसर पर 31,500 रुपए अनुदान देने की घोषणा की गई। महापौर हिमगौरी आडके आहेर ने कहा कि नासिक के विकास के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा और सकारात्मक चर्चा व आपसी सहयोग से शहर के विकास को गति देना प्रमुख उद्देश्य है।

CEC ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, सर्च कमेटी पर नियमों की अनदेखी का आरोप

दिल्ली में सियासी लंच! बीजेपी का इंडिया गठबंधन पर जबरदस्त तंज, विपक्षी नेताओं को बताया गैर-जिम्मेदार

ISB के 25 साल पूरे, छात्रों के लिए 250 स्कॉलरशिप का ऐलान, देशभर में रिसर्च और फैकल्टी डेवलपमेंट पर जोर

CBI के 6 अधिकारियों पर होगी आपराधिक कार्रवाई, दिल्ली हाई कोर्ट के सामने दिया था झूठा बयान

INDIA ब्लॉक के नेता कल राष्ट्रपति मुर्मू से करेंगे मुलाकात, राहुल-खरगे-ममता और अखिलेश को मिली अनुमति