नासिक मनपा महासभा  (सोर्सः सोशल मीडिया)
नासिक

नासिक मनपा महासभा: हादसों के मुद्दे पर हंगामे के आसार, 4 मुख्य प्रस्तावों पर होगी चर्चा

Nashik NMC Proposals: नासिक मनपा की महासभा 16 सितंबर को राजीव गांधी भवन में होगी। इसमें सातपुर कार्यालय इमारत और स्कूलों की मरम्मत समेत 4 प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

आंचल लोखंडे

Nashik Municipal Corporation: नासिक मनपा की सितंबर माह की मासिक आमसभा बुधवार, 16 सितंबर को सुबह 11.30 बजे राजीव गांधी भवन स्थित सभागृह में होगी। महापौर को प्राप्त अधिकारों के तहत आयोजित इस सभा में चार प्रस्ताव विचारार्थ रखे गए हैं। इनमें सातपुर विभागीय कार्यालय की नई इमारत, मनपा स्कूलों की मरम्मत, वातानुकूलन यंत्रणा सहित विद्युत उपकरणों के रखरखाव से संबंधित प्रस्ताव शामिल हैं।

इस बीच, सभा में रखे जाने वाले ऐन वक्त के विषयों की सूची अभी तक जारी नहीं हुई है। इसलिए किन मुद्दों पर चर्चा होगी, इस ओर सभी का ध्यान लगा है। विकास कार्यों के दौरान हुए हादसे के मुद्दे पर प्रशासन को घेरने की संभावना है।

नई इमारत और स्कूलों की मरम्मत का प्रस्ताव

सातपुर प्रभाग समिति के प्रस्ताव के अनुसार सातपुर विभागीय कार्यालय की इमारत नए सिरे से बनाने का प्रस्ताव महासभा में रखा गया है। इस प्रस्ताव के लिए नगरसेवकों द्वारा प्रस्तुत पत्र का संदर्भ दिया गया है। इससे सातपुर विभागीय कार्यालय की नई इमारत के काम को गति मिलने की संभावना है।

समयावधि बढ़ाने का विषय

नासिक पूर्व विभाग की विभिन्न मनपा स्कूलों की इमारतों की ई-मेंटेनेंस मरम्मत के लिए प्रशासनिक मंजूरी देने का प्रस्ताव है। इस काम के लिए 3 करोड़ 45 लाख 69 हजार 105 रुपए का अनुमानित बजट प्रस्तुत किया गया है। मंजूरी मिलने पर स्कूलों की इमारतों की मरम्मत और रखरखाव के काम को गति मिलेगी। मनपा कार्यालय के एयर कंडीशनर, वॉटर कूलर, वॉटर प्युरिफायर और फ्रिज की वार्षिक देखभाल एवं मरम्मत के लिए समयावधि बढ़ाने का विषय भी सभा में रखा गया है।

विकास कार्यों में हादसों पर घिरेगा प्रशासन

इस काम का अनुमानित मूल्य 9 लाख 4 हजार 223 रुपए है। मनपा के विभिन्न विभागीय कार्यालयों, अस्पताल, थिएटर तथा अन्य इमारतों में एपीएफसी, एचटी, एलटी पैनल और विभिन्न प्रकार की विद्युत संच मांडणी की वार्षिक मरम्मत के लिए समय अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव है। इस काम के लिए 45 लाख 96 हजार 991 रुपए का अनुमानित बजट प्रस्तुत किया गया है। महासभा की विषयपत्रिका में चार प्रस्ताव शामिल हैं। हालांकि, ऐन वक्त तक विषयों की सूची अभी तक जारी नहीं की गई है। ऐसे में सभा में कौन से मुद्दे अचानक सामने आते हैं और उन पर क्या निर्णय होता है, इस ओर राजनीतिक हलकों का ध्यान लगा है।

दूसरे देशों के सर्टिफिकेट क्यों देखें? UCC पर उमर अब्दुल्ला का BJP पर हमला, बोले- संसद में साबित करें बहुमत

मजबूत लोकतंत्र के लिए आलोचना जरूरी, अदालती फैसलों पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- जनता का भरोसा जीते

BRICS डिनर में नहीं पहुंचे कांग्रेस के 3 CM, बांसुरी स्वराज ने घेरा, बोली- पार्टी का नहीं, भारत का मंच था

दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा DUSU चुनाव का मामला, लिंगदोह कमेटी के नियमों में उल्लंघन का आरोप

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इन 3 सरकारी योजनाओं से हर साल ₹6,000 और 5 लाख तक लोन का फायदा, पढ़ें पूरी खबर