नासिक विधान परिषद चुनाव में निर्दलीय गोकुल गीते की बंपर जीत, एकनाथ शिंदे ने मुंबई बुलाया 
नासिक

जीतते ही गोकुल गीते को एकनाथ शिंदे का बुलावा; नासिक भेजा जा रहा है विशेष विमान, दोपहर बाद मुंबई में बड़ी हलचल

Nashik MLC Election Result 2026 Gokul Geete Narendra Darade: नासिक विधान परिषद चुनाव में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; एकनाथ शिंदे ने मुंबई बुलाया।

अनिल सिंह

Eknath Shinde Gokul Gite Special Plane: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव के नतीजों ने राज्य की सियासत में एक बार फिर से भारी सरगर्मी बढ़ा दी है। सूबे की कुल 17 विधान परिषद सीटों के लिए हुए इस मुकाबले में महायुति गठबंधन ने 16 सीटों पर शानदार जीत दर्ज कर अपना परचम तो लहराया है, लेकिन नासिक (Nashik) सीट पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को एक करारा और बेहद चौंकाने वाला झटका लगा है। नासिक से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बागी और निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे गोकुल गीते ने शिवसेना शिंदे के आधिकारिक उम्मीदवार नरेंद्र दराडे को करारी शिकस्त देकर इतिहास रच दिया है।

इस अप्रत्याशित हार-जीत के तुरंत बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बड़ा सियासी कदम उठाते हुए नवनिर्वाचित विधायक गोकुल गीते को तुरंत मुंबई तलब किया है। जिसके बाद ये माना जा रहा है कि उन्हें शिवसेना में शामिल कर लिया जाएगा।

पहले ही चरण में गीते ने हासिल किया जादुई आंकड़ा

नासिक स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र के इस कड़े चुनाव में कुल 618 जनप्रतिनिधियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतगणना के शुरुआती दौर में ही इसमें से 13 मतों को अमान्य (Invalid) घोषित कर दिया गया, जिसके बाद कुल वैध मतों की संख्या 605 बची। इस आधार पर किसी भी उम्मीदवार को अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए न्यूनतम 303 मतों का कोटा (जादुई आंकड़ा) पार करना आवश्यक था। मतगणना शुरू होते ही निर्दलीय गोकुल गीते ने एकतरफा बढ़त बना ली और पहले ही चरण में 357 वोट हासिल कर जीत का परचम लहरा दिया। इसके विपरीत, महायुति के आधिकारिक प्रत्याशी नरेंद्र दराडे केवल 248 वोटों पर ही सिमट कर रह गए, जबकि मैदान में मौजूद तीसरे उम्मीदवार प्रसाद हीराय का खाता तक नहीं खुल सका।

नासिक की हार ने बढ़ाई एकनाथ शिंदे की चिंता

18 जून को राज्य की जिन 17 विधान परिषद सीटों के लिए मतदान होना तय हुआ था, उनमें से 6 सीटों पर महायुति के उम्मीदवार चुनाव से ठीक पहले ही निर्विरोध (Unopposed) चुने जा चुके थे। ऐसे में शेष बची 11 सीटों के लिए हुई वोटिंग के परिणाम आज घोषित किए गए। कुल मिलाकर महायुति ने 17 में से 16 सीटों पर एकतरफा जीत हासिल कर ऊपरी सदन में अपनी स्थिति को बेहद मजबूत कर लिया है। हालांकि, नासिक जैसी महत्वपूर्ण सीट पर भाजपा के ही बागी से शिवसेना के आधिकारिक उम्मीदवार का हार जाना, गठबंधन के भीतर आपसी समन्वय और भीतरघात की ओर बड़ा इशारा कर रहा है।

एकनाथ शिंदे ने तुरंत नासिक भेजा विमान

नरेंद्र दराडे की इस सनसनीखेज हार के तुरंत बाद शिवसेना प्रमुख और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एक्शन मोड में आ गए हैं। गोकुल गीते की जीत की खबर मिलते ही शिंदे ने उन्हें सीधे फोन कर मुंबई आने का न्योता दिया है। राजनीतिक गलियारों से आ रही खबरों के मुताबिक, गोकुल गीते को नासिक से मुंबई लाने के लिए एक विशेष चार्टर्ड विमान (Special Plane) भेजा जा रहा है। गीते को आज दोपहर 3:00 से 4:00 बजे के बीच मुंबई पहुंचकर एकनाथ शिंदे से मुलाकात करनी है। माना जा रहा है कि शिंदे इस निर्दलीय विधायक को अपनी पार्टी या महायुति के साथ जोड़े रखने के लिए तुरंत यह बड़ा दांव चल रहे हैं ताकि भविष्य के समीकरणों को सुरक्षित रखा जा सके।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

SBI Vacancy 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए SBI में नौकरी का मौका, 1,538 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता व सैलरी

जरा याद करो कुर्बानी: नंदुरबार के 16 साल के शेर का जिगरा देख कांप उठे थे अंग्रेज, सीने पर खाईं थी 4 गोलियां

VB-G RAM G के पहले ही महीने में बड़ा झटका! जुलाई में 49.94% घटा ग्रामीण रोजगार, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

ये सरकार कायर है...अब बातचीत नहीं, रांची में विधानसभा तक पहुंचे छात्र, देवेंद्र महतो बोले- फैसला चाहिए