पुलिस वैन की फोटो (सोर्स: IANS)
नासिक

नासिक से गायब 8 महीने की बच्ची सुरक्षित मिली, 3 दिन बाद येओला के पास लावारिस हालत में मिली

Yeola Missing Child Found: महाराष्ट्र के नासिक से गायब हुई 8 महीने की मासूम 3 दिन बाद येओला के वैबोथी गांव में सुरक्षित मिली। पुलिस बच्ची को कस्टडी में लेकर आगे की जांच कर रही है।

गोरक्ष पोफली

Nashik Missing 8 Month Old Baby Found: महाराष्ट्र के नासिक जिले से तीन दिन पहले लापता हुई आठ महीने की बच्ची रविवार को सुरक्षित मिल गई।

नासिक के नंदगांव तहसील के मन्याद पुलिस चौकी इलाके से 17 सितंबर को गायब हुई बच्ची, पड़ोसी येओला तहसील के वैबोथी गांव के पास लावारिस हालत में मिली। येओला तहसील पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपनी कस्टडी में ले लिया।

मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजी गई बच्ची

इसके बाद, बच्ची की पहचान उसकी मां और नंदगांव पुलिस ने की और उसे मेडिकल जांच के लिए येओला सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले जाया गया। बच्ची के सुरक्षित मिलने से परिवार और पुलिस ने राहत की सांस ली।

हालांकि, किन हालात में बच्ची वैबोथी पहुंची, उसे वहां कौन लाया और उसे वहां क्यों छोड़ा गया, यह अभी साफ नहीं है। पुलिस बच्ची के गायब होने और बाद में उसके मिलने से जुड़े हालात का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है।

ओडिशा पुलिस का बड़ा अभियान

दूसरी ओर, ओडिशा में 'महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध' विभाग और राज्य पुलिस ने मिलकर ऑपरेशन चलाया और 101 लापता बच्चों को बचाया। इन बच्चों में 54 लड़के और 47 लड़कियां शामिल थीं।

ऑपरेशन के दौरान टीमों ने फील्ड-लेवल पर तलाशी ली, सुरागों की पुष्टि की और स्थानीय अधिकारियों व विभिन्न चाइल्ड केयर संस्थाओं के साथ तालमेल बिठाया।

17 विशेष टीमों की कार्रवाई

ऑपरेशन के तहत, 17 खास टीमें कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भेजी गईं, जहां अक्सर ओडिशा के बच्चे पाए जाते हैं। बचाए गए बच्चों में सबसे छोटी तीन महीने की बच्ची थी, जो अपनी नाबालिग मां के साथ एक संस्था में रह रही थी। एक और बच्चा जो मिला, वह सबसे लंबे समय तक संस्था में रहा था और पांच साल से ज्यादा समय से घर से दूर था।

17 राज्यों में चलाया गया तलाशी अभियान

जिन राज्यों में बच्चे मिले, उनमें आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

- एजेंसी इनपुट से

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी