पुणे: मेरे पति का अपहरण हो गया है, उन्हें ढूंढिए... पुलिस ने खोला रंगीन मिजाज पति का सीक्रेट

Pune Crime News: महिला मित्र संग मलेशिया ट्रिप रद्द होने पर पुणे के व्यवसायी ने पत्नी से सच छिपाने के लिए अपहरण का नाटक रचा। मामला उजागर होने पर सहार पुलिस सी समरी रिपोर्ट दाखिल करेगी।
"My husband has been kidnapped find him..." Police reveal the secret of a philandering husband
प्रतीकात्मक तस्वीरसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Mumbai Sahar Police Station Fake Kidnapping Drama: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पुणे के 46 वर्षीय लॉन्ड्री कारोबारी ने अपनी महिला मित्र के साथ मलेशिया जाने की योजना पत्नी से छिपाने के लिए खुद के अपहरण का भ्रम पैदा कर दिया। हालांकि, पुलिस की जांच शुरू होते ही पूरा मामला सामने आ गया और कारोबारी खुद थाने पहुंच गया।

पुराने पासपोर्ट के कारण रद्द हुई यात्रा

जानकारी के अनुसार, कारोबारी ने 14 सितंबर को अपनी महिला मित्र के साथ कुआलालंपुर जाने की तैयारी की थी। दोनों मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान इमिग्रेशन अधिकारियों ने महिला के पास मौजूद पासपोर्ट की जांच की तो पता चला कि उसने पहले इसी पासपोर्ट के गुम होने की सूचना दी थी। इस वजह से दोनों की यात्रा आगे नहीं बढ़ सकी।

कारोबारी को डर था कि अगर पत्नी को मलेशिया जाने और महिला मित्र के साथ यात्रा करने की जानकारी मिल गई तो मामला बिगड़ सकता है। इसके बाद उसने पत्नी से सच छिपाने के लिए एक कहानी गढ़ी।

फोन बंद कर पत्नी से कहा- इमिग्रेशन की समस्या है

कारोबारी ने लैंडलाइन फोन से पत्नी को कॉल कर बताया कि इमिग्रेशन से जुड़ी समस्या के कारण उसे अपना मोबाइल फोन जमा करना पड़ रहा है। इसके बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया और महिला मित्र के साथ सीएसएमटी चला गया।

अगले दिन उसने पत्नी से व्हाट्सऐप वीडियो कॉल पर भी संपर्क किया और इमिग्रेशन की समस्या वाली वही कहानी दोहराई। इसके बाद अचानक संपर्क टूटने से पत्नी घबरा गई।

पत्नी ने दर्ज कराई अपहरण की एफआईआर

पति से संपर्क नहीं होने पर परेशान पत्नी सहार पुलिस स्टेशन पहुंची और अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कारोबारी की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस की कार्रवाई के बीच बुधवार रात कारोबारी खुद सहार पुलिस स्टेशन पहुंच गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने पत्नी से अपनी यात्रा और महिला मित्र के बारे में जानकारी छिपाने के लिए यह पूरा नाटक रचा था।

"My husband has been kidnapped find him..." Police reveal the secret of a philandering husband
Mumbai Voter List SIR: मुंबई में मतदाता सूची अपडेट के लिए SIR अभियान तेज, आयुक्त अश्विनी भिड़े ने मांगा सहयोग

दो सप्ताह में दाखिल होगी क्लोजर रिपोर्ट

पुलिस के अनुसार, कारोबारी के सामने आने और पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने के बाद अब मामले को बंद करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

पुलिस करीब दो सप्ताह के भीतर अदालत में 'सी समरी' क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करेगी। इस मामले में कारोबारी द्वारा पत्नी से अपनी निजी यात्रा और महिला मित्र से जुड़े तथ्य छिपाने के लिए झूठी कहानी गढ़ने की बात सामने आई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com