Kumbh Mela preparation Nashik (सोर्सः सोशल मीडिया) 
नासिक

चमकेगा नासिक, महापौर का 100 दिवसीय एक्शन प्लान तैयार, प्रत्येक वार्ड का दौरा करेंगी हिमगौरी आडके

Nashik Development Plan: नासिक की महापौर हिमगौरी आडके ने सिंहस्थ कुंभ मेले और रुके हुए विकास कार्यों को गति देने के लिए 100 दिवसीय एक्शन प्लान की घोषणा की है, जिसके तहत वह हर वार्ड का दौरा करेंगी।

आंचल लोखंडे

Nashik 100 Day Action Plan: महापौर पद पर निर्वाचित होने के बाद हिमगौरी आडके ने अपनी कार्ययोजना स्पष्ट करते हुए कहा कि जहां चाह होती है, वहां राह निकल आती है। आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले और पिछले चार वर्षों से विभिन्न वार्डों में रुके हुए विकास कार्यों को गति देने के लिए उन्होंने कल से ही 100 दिवसीय कार्ययोजना लागू करने की घोषणा की है।

महापौर ने बताया कि इस अभियान के तहत वह प्रत्येक वार्ड का दौरा करेंगी, जिसमें स्थानीय पार्षद और संबंधित अधिकारी भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि शहर की भौगोलिक स्थिति अलग-अलग होने के कारण विकास कार्यों की प्राथमिकताएं भी उसी के अनुरूप तय की जाएंगी। विकास कार्यों के माध्यम से हर घर तक खुशहाली पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

सरकार की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे: विलास शिंदे

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सदन में पूर्ण बहुमत होने के कारण विकास कार्यों में कोई बाधा नहीं आएगी। राज्य सरकार से अधिकतम निधि लाने के लिए वार्ड विकास कोष और शहर विकास कोष का उचित समन्वय किया जाएगा। उपमहापौर विलास शिंदे ने पदभार संभालने के बाद कहा कि केंद्र और राज्य में महायुति की सरकार होने के कारण नासिक मनपा में भी राज्य सरकार की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

उपमहापौर विलास शिंदे ने ‘कर्तव्य प्रथम’ को दी प्राथमिकता

हाल ही में अपनी माता के निधन के दुख को पीछे छोड़ते हुए शिंदे ने ‘कर्तव्य प्रथम’ का आदर्श प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि नासिकवासियों को चुनाव के दौरान दिखाए गए विकास के सपनों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने उन पर विश्वास जताने के लिए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

Uttar Pradesh Politics: मंत्री संजय निषाद ने UCC का किया समर्थन, बोले- जब वोट बराबर तो अधिकार भी एक हों

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात

MDR on UPI: अमेरिकी दबाव में मोदी फिर सरेंडर, UPI पर फीस के नए नोटिफिकेशन पर भड़के राहुल गांधी

Swatantra Bhardwaj Bail: स्वतंत्र भारद्वाज को मिली जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?

दूसरे देशों के सर्टिफिकेट क्यों देखें? UCC पर उमर अब्दुल्ला का BJP पर हमला, बोले- संसद में साबित करें बहुमत