नासिक कपालेश्वर मंदिर (सोर्सः सोशल मीडिया)
नासिक

कपालेश्वर मंदिर परिसर में किन्नर समाज के दो गुट भिड़े, श्रावण शनिवार के वर्चस्व को लेकर हुआ विवाद

Transgender Community Dispute: नासिक के कपालेश्वर मंदिर परिसर में श्रावण शनिवार पर किन्नर समाज के दो गुटों में विवाद हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया।

आंचल लोखंडे

Nashik Kapaleshwar Temple: श्रावण मास के पहले शनिवार के अवसर पर पंचवटी स्थित प्रसिद्ध कपालेश्वर मंदिर की सीढ़ियों के पास किन्नर समाज के दो गुटों के बीच तीखी बहस और विवाद होने से क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव व्याप्त हो गया। मंदिर परिसर के निचले हिस्से में हिंदू किन्नर और मुस्लिम किन्नर गुट आमने-सामने आ गए, जिससे श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने कराया शांत

घटना की सूचना मिलते ही पंचवटी पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने मध्यस्थता करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके साथ ही कानून-व्यवस्था और क्षेत्र की शांति बनाए रखने की सख्त हिदायत देकर दोनों गुटों को वहां से रवाना किया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

पुलिस ने हस्तक्षेप कर शांत कराया मामला

गौरतलब है कि श्रावण के पहले शनिवार को कपालेश्वर मंदिर में भगवान शिव के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। मंदिर परिसर जैसे पवित्र स्थान पर हुए इस हंगामे के कारण श्रद्धालुओं में भारी निराशा और रोष देखा गया। स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने मांग की है कि मंदिर परिसर की धार्मिक गरिमा बनाए रखने तथा भविष्य में ऐसी अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को कड़ी सतर्कता बरतनी चाहिए।

Mad Sandhu Shot Dead: मशहूर मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की गोली मारकर हत्या, अमृतसर में सनसनी

अभिजीत दिपके पर FIR दर्ज! शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन

अभिजीत दिपके को अरेस्ट करो! CJP प्रदर्शन में 75 वर्षीय वृद्ध की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उठी मांग

राजस्थान पंचायत चुनाव का ऐलान, किस दिन किस चरण में होगा मतदान? जानें पूरा शेड्यूल

CJP के प्रदर्शन में बच्चों का अवैध इस्तेमाल! NHRC ने मुंबई पुलिस, MeitY और X Corp को जारी किया नोटिस