वन विभाग के पिंजरे कैद में तेंदुआ  ( सोर्स: AI )
नासिक

इगतपुरी के दौंडत गांव में एक सप्ताह बाद वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Nashik Leopard Trapped: इगतपुरी स्थित दौंडत गांव में मवेशियों का शिकार कर रहा तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। हालांकि क्षेत्र मे अन्य तेंदुओं को लेकर वन विभाग ने सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

मनीषा बोंदरे

Igatpuri Leopard Trapped Relief : नासिक ज़िले के इगतपुरी तहसील के दारणा नदी तट पर स्थित दौंडत गांव के समीप पिछले कई महीनों से तेंदुए की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों और किसानों में डर का माहौल बना हुआ था।

ग्रामीणों और ग्राम पंचायत की मांग के बाद वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में आखिरकार एक तेंदुआ कैद हो गया। तेंदुआ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

जानकारी के अनुसार, इलाके में तेंदुए द्वारा पालतू कुत्तों और बकरियों का शिकार किए जाने की घटनाएं सामने आई थीं। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की थी। वन विभाग ने पिछले सप्ताह दौंडत गांव के समीप पिंजरा लगाया था।

सुबह पिंजरे में फंसा तेंदुआ

सोमवार तड़के तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। इसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित कब्जे में ले लिया। वनकर्मियों की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों में कुछ हद तक भय कम हुआ है।

हालांकि, एक तेंदुआ पकड़े जाने के बावजूद इलाके में खतरा पूरी तरह टला नहीं है। वन विभाग ने क्षेत्र में अन्य तेंदुओं के मौजूद होने की आशंका जताई है। इसी को देखते हुए ग्रामीणों और किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

वन विभाग कि रात में खेतों में अकेले न जाने की अपील

वन विभाग ने ग्रामीणों से रात के समय अकेले खेतों में नहीं जाने और बच्चों को अकेले घर से बाहर न भेजने की अपील की है। किसानों को मवेशियों की देखभाल करते समय भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। तेंदुओं की लगातार आवाजाही के कारण खेती-बाड़ी करने वाले किसानों और पशुपालकों की परेशानी बढ़ी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और संभावित रूप से मौजूद अन्य तेंदुओं की तलाश तेज करने की मांग की है।

तेंदुए के पकड़े जाने से फिलहाल राहत

ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के पकड़े जाने से फिलहाल राहत मिली है, लेकिन जब तक इलाके में मौजूद अन्य तेंदुओं को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तब तक डर का माहौल बना रहेगा। नासिक ज़िले में वन विभाग की ओर से भी लोगों को सतर्क रहने और किसी भी वन्यजीव की गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना देने की सलाह दी गई है।

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?

फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट ने किया बरी

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीने MP के दो लाल; देवास के अर्पित और कटनी के अक्षत की मलबे के नीचे दबने से मौत