नासिक 3.50 करोड़ कर्ज मामला एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
नासिक

नासिक में फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमीन रखी गिरवी, 3.50 करोड़ कर्ज मामले में पांच आरोपियों पर मामला दर्ज

IndusInd Bank Nashik: नासिक में टॉप सेल कॉर्पोरेशन की जमीन को कथित फर्जी भागीदारी दस्तावेज के आधार पर इंडसइंड बैंक में गिरवी रखकर 3.50 करोड़ रुपए का कर्ज लिया गया।

आंचल लोखंडे

Nashik Land Loan Case: टॉप सेल कॉर्पोरेशन नामक भागीदारी फर्म से अपनी सेवानिवृत्ति दर्शाते हुए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए। इन दस्तावेजों के आधार पर फर्म के स्वामित्व वाली जमीन को इंडसइंड बैंक में गिरवी रखकर 3 करोड़ 50 लाख रुपए का कर्ज लेने और जमीन हड़पने के प्रयास के आरोप में सरकारवाड़ा पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

इस मामले में संतोष मुरलीधर उशीर (उम्र 51, विंचूर, तहसील निफाड़) की शिकायत पर पुलिस ने इफ्को की संचालिका साधना जाधव, मनीषा दत्तात्रय जाधव, दीपक शशिकांत खैरनार, युवराज श्रीपत सोनवणे (सभी निवासी विंचूर) तथा मोनिष गोविंदराव देवरे (गोविंदनगर, नासिक) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, 18 मार्च 2025 को टॉप सेल कॉर्पोरेशन नामक भागीदारी फर्म के संबंध में एडमिशन कम रिटायरमेंट नामक दस्तावेज तैयार किया गया।

सरकारवाड़ा पुलिस ने दर्ज किया केस

शिकायतकर्ता के हस्ताक्षर अथवा अंगूठे का निशान नहीं होने के बावजूद उन्हें फर्म से सेवानिवृत्त होने का दर्शाया गया, ऐसा आरोप शिकायत में लगाया गया है। साथ ही मनीषा दत्तात्रय जाधव को फर्म की नई भागीदार बनाए जाने का उल्लेख भी दस्तावेज में किए जाने का आरोप है। इसके बाद कथित फर्जी दस्तावेज के आधार पर कृषिसाधना महिला कृषि उत्पादक एवं प्रसंस्करण सहकारी संस्था के नाम से इंडसइंड बैंक की अशोका मार्ग शाखा, नासिक में कर्ज का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।

इफ्को की संचालिका समेत 5 के खिलाफ मामला दर्ज

इसके लिए टॉप सेल कॉर्पोरेशन की साझेदारी वाली विंचूर स्थित गट क्रमांक 205/3 और 205/4 की जमीन को बैंक में गिरवी रखे जाने का आरोप है। इन जमीनों के आधार पर 3 करोड़ 50 लाख रुपए का कर्ज लिए जाने की बात शिकायत में कही गई है।

फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनका इस्तेमाल करते हुए जमीन हड़पने की साजिश रची गई और इससे आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप शिकायतकर्ता ने लगाया है। इस मामले में सरकारवाड़ा पुलिस थाने में 26 सितंबर 2026 को मामला दर्ज किया गया। सहायक पुलिस निरीक्षक सागर डगले मामले की जांच कर रहे हैं।

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी