नासिक इंजीनियर सुसाइड FIR सोर्स: सोशल मीडिया
नासिक

पुणे की जॉब छोड़ी, नाशिक में सुसाइड, मानसिक प्रताड़ना से परेशान 28 वर्षीय इंजीनियर मामले में 4 पर FIR

Nashik Engineer Suicide FIR: नासिक में 28 वर्षीय इंजीनियर पवन पाटील की आत्महत्या के मामले में चार लोगों पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस सुसाइड नोट और प्रताड़ना के आरोपों की जांच कर रही है।

मनीषा बोंदरे

Highlights

  • नासिक में 28 वर्षीय इंजीनियर पवन राजेंद्र पाटील ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की।

  • पुणे की नौकरी छोड़कर कुछ महीने पहले नाशिक की निजी कंपनी में शुरू किया था काम।

  • परिजनों के अनुसार, पवन गांव आने पर तनाव में दिखाई दिए थे।

  • पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला, जिसमें चार लोगों के नाम होने की बात सामने आई।

Nashik engineer Pawan Rajendra Patil Suicide Case: नासिक में 28 वर्षीय इंजीनियर पवन राजेंद्र पाटील की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में चार लोगों के नाम लिखे हैं। परिजनों ने बताया कि पवन कुछ समय से तनाव में थे। मामले की जांच जारी है।

मानसिक प्रताड़ना और धमकियों से परेशान इंजीनियर ने की खुदकुशी

नासिक, पुणे की नौकरी छोड़कर कुछ महीने पहले नासिक की एक निजी कंपनी में काम शुरू करने वाले 28 वर्षीय इंजीनियर पवन राजेंद्र पाटील की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि पवन कथित मानसिक प्रताड़ना, मारपीट और धमकियों से परेशान थे। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

पुणे की नौकरी छोड़ नासिक आए थे पवन

पवन के पिता राजेंद्र भगवंतराव देसले अमलनेर के निवासी और पेशे से शिक्षक बताए गए हैं। परिजनों के अनुसार, पवन पहले पुणे में एक अच्छे पद पर कार्यरत थे। कुछ महीने पहले उन्होंने नासिक की एक निजी कंपनी में नौकरी शुरू की थी।

पुलिस के मुताबिक, पवन की गायत्री पाटील नामक युवती से मित्रता थी। बाद में दोनों के बीच दूरियां बढ़ने के बाद पवन तनाव में रहने लगे थे। परिजनों ने बताया कि गांव आने पर भी वह काफी परेशान दिखाई देते थे।

मारपीट और धमकियां मिलने का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जयदीप पाटील ने अपने एक मित्र के माध्यम से पवन के साथ दो-तीन बार मारपीट करवाई थी। इसके अलावा, गायत्री द्वारा फोन ब्लॉक किए जाने और परिचितों के माध्यम से कथित तौर पर लगातार धमकियां मिलने से भी पवन परेशान थे।

इन घटनाओं के बाद पवन ने दातीर नगर स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

सुसाइड नोट में चार लोगों के नाम

पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें गायत्री पाटील, जयदीप पाटील, अनुष्का पाटील और हेमंत जाधव के नाम लिखे होने की जानकारी सामने आई है। नोट में पवन ने अपनी परेशानी के लिए इन लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस ने सुसाइड नोट और शिकायत के आधार पर चारों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। मामले में आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस अब सुसाइड नोट में दर्ज विवरण, कथित धमकियों, मारपीट के आरोपों और संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। इस मामले में आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते