नासिक में आठ अनाथ बच्चों को नए परिवारों ने गोद लिया (सोर्स: सोशल मीडिया)
नासिक

नासिक में 8 अनाथ बच्चों को मिला नया परिवार, 6 राष्ट्रीय और 2 अंतरराष्ट्रीय अडॉप्शन ऑडर हुए पूरे

Nashik Child Adoption Process: नासिक में 6 राष्ट्रीय और 2 अंतरराष्ट्रीय समेत 8 अनाथ बच्चों के दत्तक आदेश ऑनलाइन प्रक्रिया से पूरे हुए। जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने उन्हें नए अभिभावकों को सौंपा।

आलोक उमाकृष्ण

Eight Orphan Children Adoption New Families: केंद्र और राज्य सरकार के तत्वावधान में चलाई जा रही दत्तक ग्रहण प्रक्रिया के तहत नासिक जिले में एक बड़ी और मानवीय सफलता हासिल हुई है।

केंद्रीय दत्तक संसाधन प्राधिकरण की पारदर्शी प्रणाली और जिला प्रशासन के सार्थक प्रयासों से 6 राष्ट्रीय और 2 अंतरराष्ट्रीय, यानी कुल 8 अनाथ बच्चों के दत्तक विधान के आदेशों की ऑनलाइन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कर ली गई है।

अनाथ व निराश्रित बच्चों को संस्थागत देखरेख के बजाय एक सुरक्षित, स्नेहमयी और संस्कारयुक्त पारिवारिक माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस भावुक क्षण में नासिक के जिलाधिकारी आयुष प्रसाद के कर कमलों द्वारा इन सभी 8 बच्चों को उनके नए विधिक अभिभावकों को आधिकारिक रूप से सौंपा गया।

पारदर्शी ऑनलाइन प्रणाली और आधार आश्रम की भूमिका

यह संपूर्ण प्रक्रिया 'आधार आश्रम' द्वारा संचालित विशेष दत्तक ग्रहण संस्था के माध्यम से सभी प्रशासनिक और कानूनी मानकों को कड़ाई से पूरा करते हुए संपन्न कराई गई। नासिक जिले में केंद्रीयकृत ऑनलाइन प्रणाली के प्रभावी उपयोग से दत्तक प्रक्रिया में अभूतपूर्व पारदर्शिता, निष्पक्षता और सुलभता आई है, जिससे लंबी प्रतीक्षा सूची और जटिलताओं से राहत मिली है।

नए परिवारों को दी गई शुभकामनाएं

कार्यक्रम के दौरान जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुनील दुसाने, जिला बाल संरक्षण अधिकारी समीरा सचिन येवले, आधार आश्रम के पदाधिकारी तथा दत्तक लेने वाले सभी नए माता-पिता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर अधिकारियों ने दत्तक प्रक्रिया के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर नए परिवारों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि बच्चों को परिवार का प्यार, स्नेह, सुरक्षा और बेहतर वातावरण मिलना उनके विकास के लिए महत्वपूर्ण है। अधिकारियों ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नए अभिभावकों को उनके पालन-पोषण और देखभाल के लिए शुभेच्छाएं दीं।

कार्यक्रम में मौजूद नए माता-पिता के लिए यह भावुक और यादगार क्षण रहा। इस पहल से बच्चों को परिवार का अपनापन और सुरक्षित भविष्य मिलने की उम्मीद मजबूत हुई है।

बांग्लादेश को बुलाया भी और नहीं भी, BRICS समिट के न्योते से तारिक रहमान खफा, हुमायूं कबीर ने बताई असली वजह

अक्षत त्रिपाठी नोटिस केस में बड़ा एक्शन, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सस्पेंड; CJI ने लगाई फटकार

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने किया वैश्विक नेताओं का स्वागत, बोले- विश्व कल्याण पर होगी सकारात्मक बात

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का असर, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गुवाहाटी इंटरनेशनल मैराथन 2027: 12,000 धावकों की होगी दौड़, जानें ₹1.25 करोड़ प्राइज मनी की पूरी डिटेल