गणेशोत्सव में नासिक ने रचा इतिहास, 40 हजार शाडू मिट्टी की इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं एशिया बुक में दर्ज

Nashik Eco Friendly Ganesh Idols: नासिक मनपा की पहल पर 120 स्कूलों ने शाडू मिट्टी से 40 हजार पर्यावरणपूरक गणेश प्रतिमाएं बनाईं। इस पहल का नाम 'एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में दर्ज हुआ।
Nashik 40 Thousand Eco Friendly Ganesh Idols Asia Book World Records
नासिक के 120 स्कूलों की पहल ने बनाया एशिया रिकॉर्ड(फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

40 Thousand Ganesh Idols Asia Book World Records: नासिक महानगरपालिका के पर्यावरण विभाग की पहल पर शहर के 120 स्कूलों की भागीदारी से शाडू मिट्टी से 40 हजार पर्यावरणपूरक गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया गया। इस उल्लेखनीय और ऐतिहासिक पहल का नाम 'एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉ" में दर्ज हुआ है।

पर्यावरण विभाग की टीम की रही सराहनीय भूमिका

पर्यावरणपूरक गणेशोत्सव मनाने की दिशा में नासिक शहर के इन प्रयासों को एक बड़ी और महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इस वर्ष मनपा प्रशासन ने शुरुआत में 25 हजार गणेश प्रतिमाएं बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। हालांकि, विभिन्न स्कूलों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों से मिले उत्स्फूर्त प्रतिसाद के चलते इस लक्ष्य को पार करते हुए रिकॉर्ड 40 हजार प्रतिमाओं का निर्माण किया गया।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष इसी पहल के तहत 16 हजार गणेश प्रतिमाएं बनाई गई थीं। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों और नागरिकों से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली सामग्रियों के बजाय शाडू मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं का ही उपयोग करने का संदेश दिया गया।

उपायुक्त डॉ. संगीता नांदूरकर के मार्गदर्शन में यह संपूर्ण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पर्यावरण विभाग के राहुल बोबे, मनोज धामणे, सावंत, अनुराग, काळे और कोमल मेंढे सहित पूरी टीम व स्वयंसेवकों ने 120 स्कूलों के साथ समन्वय बनाकर विशेष योगदान दिया।

उपलब्धि के मुख्य बिंदु

25 हजार के लक्ष्य के मुकाबले 120 स्कूलों ने मिलकर बनाई 40 हजार शाडू मिट्टी की प्रतिमाएं। सांस्कृतिक परंपरा और पर्यावरणीय जिम्मेदारी के इस अनूठे संगम को मिला 'एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉ का खिताब। पीओपी की मूर्तियों के स्थान पर इको-फ्रेंडली मिट्टी के उपयोग के लिए नासिक शहर बना पूरे देश में मिसाल।

Nashik 40 Thousand Eco Friendly Ganesh Idols Asia Book World Records
डिजिटल क्लासरूम से नए भवन तक, गढ़चिरौली के स्कूलों को लेकर मंत्री दादा भुसे ने दिए अहम निर्देश

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में जिले के पालकमंत्री गिरीश महाजन, विधायक प्रा. देवयानी फरांदे, महापौर हिमगौरी आडके आहेर और उपमहापौर विलास शिंदे उपस्थित थे। सभापति मच्छिंद्र सानप, जिलाधिकारी आयुष प्रसाद, कुंभ मेला आयुक्त शेखर सिंह, मनपा आयुक्त मनीषा खत्री तथा अतिरिक्त आयुक्त अमित रंजन ने समारोह में शिरकत की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com