वैन (सोर्स: सोशल मीडिया)  
नासिक

नासिक: ग्रामीण क्षेत्रों में कैंसर की जांच के लिए 'मोबाइल वैन' सेवा शुरू; 30 मई तक तालुकों में होगी मुफ्त जांच

Nashik Cancer News: नासिक जिला स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण इलाकों के लिए कैंसर डायग्नोस्टिक वैन शुरू की है। 30 मई तक चलने वाले इस अभियान में मुंह, स्तन और गर्भाशय कैंसर की निःशुल्क जांच की जाएगी।

रूपम सिंह

Nashik Cancer Diagnostic Van News: देशभर में कैंसर के बढ़ते मामलों के बीच ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों में इस बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर निदान सुनिश्चित करने के लिए नासिक जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंसर डायग्नोस्टिक वैन की शुरुआत की है। जिसका ग्रामीण लाभ उठा रहे हैं। यह वैन 30 मई तक नासिक जिले के विभिन्न तालुकों में पहुंचकर नागरिकों की निःशुल्क जांच करेगी।

इस मोबाइल वैन में मुख्य रूप से मुंह के कैंसर, स्तन कैंसर और गर्भाशय मुख कैंसर की जांच की जाएगी। मुंह के कैंसर की जांच दंत शल्य चिकित्सकों द्वारा की जाएगी तथा संदिग्ध मरीजों की बायोप्सी भी की जाएगी। वहीं स्तन और गर्भाशय मुख कैंसर की जांच स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा वीआईए सहित अन्य आवश्यक परीक्षणों के माध्यम से की जाएगी।

आशा कार्यकर्ता लोगों को करें जागरूक

जांच के दौरान यदि किसी मरीज में कैंसर के लक्षण पाए जाते हैं, तो उन्हें आगे के उपचार के लिए वरिष्ठ शासकीय अस्पतालों में रेफर किया जाएगा। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि तालुका स्वास्थ्य अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी तथा आशा कार्यकर्ता इस अभियान के लिए व्यापक जनजागरण करें।

अधिक से अधिक नागरिक, विशेष रूप से महिलाएं, इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी जांच अवश्य कराएं, ऐसा आह्वान जिला शल्य चिकित्सक डॉ. सतीश शिंपी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधाकर मोरे, निवासी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप सूर्यवंशी और अतिरिक्त नासिक जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेंद्र बागुल ने किया है।

भारत को मिला अफगानिस्तान का नया रास्ता, 730 किमी चाबहार-जहेदान रेल लिंक पूरा, 3-4 महीने में दौड़ेगी ट्रेन

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID