अकोला मनपा में हंगामा: पार्षद ने की औरंगजेब की शिवाजी महाराज से तुलना; 'ई-घंटागाड़ी' शुल्क पर भी उठे सवाल

Akola Municipal Corporation: अकोला मनपा की सभा में नामकरण विवाद और औरंगजेब की तुलना पर भारी हंगामा। साथ ही, शहर में ई-घंटागाड़ी खरीदी और कचरा संकलन शुल्क के मुद्दे पर पार्षदों ने जताई आपत्ति
Uproar in Akola Municipal Corporation over remarks on Chhatrapati Shivaji Maharaj and Aurangzeb. Discussion held on E-Garbage vehicles and opposition to the 600 collection fee.
अकोला मनपा में हंगामा (सोर्स: नवभारत फाईल फोटो)
Updated on

Maharashtra Politics News: सभा में कांग्रेसी पार्षद आजाद खान ने छत्रपति संभाजी नगर को औरंगाबाद नाम से संबोधित किया। इस पर सभा में उपस्थित पार्षदों ने आपत्ति प्रकट की और छत्रपति संभाजी नगर नाम संबोधित करने को कहा। इस पर पार्षद आजाद खान ने कहा कि, औरंगाबाद और छत्रपति संभाजी नगर एक ही है। शिवाजी भी हमारे हैं और औरंगजेब भी। इस तरह एक प्रकार से औरंगजेब की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से की।

इसके बाद मनपा की सभा में हंगामा शुरू हो गया। सभागृह नेता पवन महल्ले ने तुरंत खड़े रहकर कहा कि, क्रूर शासक औरंगजेब की तुलना हमारे छत्रपति शिवाजी महाराज से न करें और औरंगाबाद नहीं बल्कि छत्रपति संभाजी नगर कहें। इसी तरह शिवाजी नहीं छत्रपति शिवाजी महाराज कहें। इसके बाद एक नगरसेविका ने भी पहले औरंगाबाद कहा लेकिन फिर अपनी गलती सुधारते हुए छत्रपति संभाजी नगर संबोधित किया।

विविध विषयों को मिली मंजूरी

अकोला मनपा की आम सभा में शहर में कचरा संकलन करने के लिए ई घंटागाड़ी खरीदी करने के विषय में चर्चा की। महापौर समेत अधिकारियों की उपस्थिति सभा में महापौर शारदा खेड़कर, उप महापौर अमोल गोगे, स्थायी समिति सभापति विजय अग्रवाल, मनपा अतिरिक्त आयुक्त सुमेध अलोणे, मनपा सचिव अमोल डोईफोडे इसी तरह नीला वंजारी, विजय पारतवार, दिलीप जाधव, गणेश शहाणे, मृणालिनी मानतकर, अजय गूजर, प्रशांत राजुरकर, भरत शर्मा आदि अधिकारी उपस्थित थे।

विविध मुद्दों पर की चर्चा सभा में विविध मुद्दों पर विविध पार्टियों के सुनील मेश्राम, नीलेश देव, सागर भारुका, अभय खुमकर, विजय इंगले, मोहम्मद फजलू, चंदा शर्मा, आकाश कवड़े, गुड्डू पठान, हरीश आलिमचंदानी, एड. गिरीश गोखले, औशीष पवित्रकार, रफीक सिद्धिकी, नितिन ताकवाले, एड. देवाशीष काकड, विनोद मापारी के साथ साथ अनेक पार्षदों ने हिस्सा लिया।

कचरा घंटा गाड़ी के 600 रु। एक प्रकार से अन्याय

सभा में वीबीए के पार्षद सुनील इन्नाणी ने कहा कि, प्रति वर्ष टैक्स के साथ कचरा घंटा गाड़ी के 600 रु. लगाने की प्रक्रिया शुरू है। यह एक प्रकार से लोगों पर अन्याय है। उन्होंने कहा कि एक झोपड़ी में रहने वाले व्यक्ति से भी 600 रु. और आलीशान बंगले में रहनेवाले नागरिक से भी 600 रु. यह मनपा की एक प्रकार की गलती है। इस पर पुनर्विचार होना चाहिए। उनके साथ वीबीए के नीलेश देव और पराग गवई ने भी 600 रु. का विरोध किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com