प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: AI) 
नासिक

नासिक कुंभ में तैनात होंगे फायर रोबोट, 264 करोड़ के प्रपोजल को मंजूरी, आपदा से बचाव की तैयारियां तेज

Nashik Kumbh Mela: नाशिक डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट ने कुंभ मेला के लिए 426 करोड़ के आपदा प्रपोजल की स्क्रूटनी पूरी की। फेज 1 में 264 करोड़ प्रपोजल अप्रूवल के लिए राज्य को भेजे गए।

अंकिता पटेल

Nashik Kumbh Mela Disaster Management News : नाक डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने कुंभमेला अथॉरिटी के साथ कोआर्डिनेशन में, अलग-अलग डिपार्टमेंट से मिले आपदा से बचाव और रिस्पॉन्स कैपेसिटी से जुड़े प्रपोजल की स्क्रूटनी प्रोसेस पूरी कर ली है। सभी डिपार्टमेंट ने कुल 426 करोड़ रुपये के प्रपोजल सबमिट किए थे। जिलाधिकारी और डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन आयुष प्रसाद ने बताया कि स्क्रूटनी में टेक्निकल डिटेल्स, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और कुंभ मेले जैसे हाई रिस्क इवेंट के लिए जरूरी असल कैपेसिटी का वेरिफिकेशन शामिल था। कुल 426 करोड़ रुपये के प्रपोजल में से, पहले फेज में लगभग 264 करोड़ रुपये के प्रपोजल क्वालीफाई हो गए हैं। इन्हें अप्रूवल के लिए स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी को सबमिट कर दिया गया है।

खरीदे जाने वाले प्रमुख उपकरण और उद्देश्य

मनपा फायर एंड इमरजेंसी, 60 मीटर ऊंचा वाटर टावर, वॉटर टेंडर, फायर-फाइटिंग रोबोट, रेस्क्यू वैन, हाई-प्रेशर पंप, लाइफ जैकेट, फायर सेफ्टी, रिवरसाइड सिक्योरिटी और रैपिड रिस्पॉन्स।

हेल्थ डिपार्टमेंट, ऑपरेशन थिएटर/आईसीयू अपग्रेड, मेडिकल इक्विपमेंट, ALS/BLS एम्बुलेंस, पेपरलेस ओपीडी सिस्टम, बड़ी संख्या में नागरिकों की हेल्थ सेफ्टी और तुरंत चिकित्सा सेवा।

पुलिस फोर्स, डिजिटल वायरलेस सेट, रिपीटर्स, ड्रोन, नाइट विजन इविचपमेंट, थर्मल कटर, रियल-टाइम कोआर्डिनेशन और मौके पर तुरंत रिस्पॉन्स के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी।

आईसीसीसी (कंट्रोल सेंटर), कंट्रोल रूम कंस्ट्रक्शन, वीडियो वॉल, सर्वर, एनालिटिक्स टूल्स, आईपी कैमरा, ट्रेनिंग और मैनपावर, बड़ी भीड़ के सामने रियल-टाइम मैनेजमेंट। त्र्यंबकेश्वर, लाइफ सेफ्टी इक्विपमेंट, इन्पलेटेबल रेस्क्यू इक्विपमेंट, क्राउड मैनेजमेंट सिस्टम, क्षेत्र में रेस्क्यू और क्राउड मैनेजमेंट।

  • 264 करोड़ रुपये नासिक को मिले
  • 426 करोड़ की मांग में से पहले चरण के प्रस्ताव अप्रूवल के लिए भेजे गए
  • 60 मीटर ऊँचा वाटस टावर और डिजिटल वायरलेस सेट खरीदने की तैयारी

आगे की रणनीति

वर्कशॉप : स्क्रीनिंग के बाद, डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने 8 दिसंबर, 2025 को लोकेशन के हिसाब से गैप एनालिसिस वर्कशॉप रखी है। दूसरा फेजः अगर कोई बचा हुआ या जरूरी हिस्सा होगा, तो उसे पंद्रह दिनों के अंदर दूसरे फेज में प्रपोज किया जाएगा। डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने कहा है कि सभी क्वालिफाइड प्रपोजल कुंभ मेले के दौरान पब्लिक सेफ्टी और मैनेजमेंट कैपेसिटी को बढ़ाने के लिए जरूरी हैं।

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन