क्राइम की सांकेतिक फोटो ( सोर्स सोशल मीडिया )
नासिक

चाकू की नोक पर BMW में किडनैपिंग; नासिक के युवा ब्रोकर से 2.20 लाख रूपएं की खौफनाक रंगदारी

Nashik Extortion Threat: फ्लैट खरीद-बिक्री का काम करने वाले एक युवा ब्रोकर से कथित तौर पर रंगदारी वसूलने और चाकू की नोक पर धमकाने का मामला सामने आया है। भद्रकाली पुलिस इस केस की जांच कर रही है।

मनीषा बोंदरे

Nashik Broker Extortion: नासिक में फ्लैट खरीद-बिक्री का काम करने वाले 39 वर्षीय ब्रोकर से कथित तौर पर रंगदारी वसूलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

आरोप है कि फ्लैट बेचने से इनकार करने पर एक कुख्यात आरोपी और उसके साथियों ने पहले चाकू की नोक पर धमकाकर हर महीने 20 हजार रुपये हफ्ता देने के लिए मजबूर किया। बाद में पीड़ित से कथित तौर पर कुल 2 लाख 20 हजार रुपये की वसूली की गई।

फ्लैट बेचने से इनकार तो,चाकू कि नोक पर धमकी

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़ित गणेश महेश झाल्टे (39), अमृतधाम निवासी हैं। बताया गया है कि उन्होंने सद्दाम का फ्लैट बेचने से इनकार कर दिया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर सितंबर 2024 में आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया और गर्दन पर चाकू रखकर धमकाया। कथित तौर पर उन्हें गैंग के नाम पर हर महीने 20 हजार रुपये देने के लिए कहा गया।

BMW में चाकू की नोक पर अपहरण

शिकायत के मुताबिक, डर के कारण गणेश झाल्टे ने अक्टूबर 2024 से जून 2026 के बीच किश्तों में करीब 1 लाख 20 हजार रुपये दिए। इसके बाद जब उन्होंने पैसे देना बंद कर दिया, तो आरोप है कि अगस्त 2026 में आरोपियों ने उन्हें BMW कार में अगवा कर लिया।

चाकू लगाकर जान से मारने की धमकी

शिकायत में आगे आरोप लगाया गया है कि कार में पेट पर चाकू लगाकर जान से मारने की धमकी दी गई और उनसे एक लाख रुपये और वसूल किए गए। इसके बाद पीड़ित ने भद्रकाली पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

आरोपियों पर पहलें से कइ मामले दर्ज

नासिक पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और हथियार अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सद्दाम शेख के खिलाफ नासिक में रंगदारी से जुड़े तीन मामले पहले से दर्ज हैं। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और कथित वसूली की पूरी कड़ी की जांच की जा रही है।

बागेश्वर बाबा को बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी का अधिकार नहीं, TMC सांसद सौगत रॉय का हमला

PM मोदी ने वडोदरा से विपक्ष पर साधा निशाना, Gen-Z को दिया बड़ा संदेश, बोले- सच की हुंकार से चलाता है देश

PM Modi Gujarat Visit Live: पीएम मोदी का वडोदरा दौरा, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी, दिशा की बैठक समेत; बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

PM मोदी ने वडोदरा को दी ₹35,000 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का किया जिक्र, बोले- भारत की रफ्तार होगी तेज